Indian T20I Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से T20I सीरीज की शुरुआत होने वाली है. दोनों टीमों के बीच कुल 5 T20I मैच खेले जाएंगे. हाल ही में टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म हुई है और अब उसका फोकस कीवी टीम के खिलाफ भिड़ंत पर होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कुछ खिलाड़ियों की जगह पर खतरा नजर आ रहा था, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके सभी को जवाब दिया. अभी भी भारतीय T20I टीम में कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह पक्की नहीं है और अगर वो न्यूजीलैंड में फ्लॉप हुए, तो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.
1. संजू सैमसन
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में दो अर्धशतक जड़े, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय रही है. वो निरंतरता से रन नहीं बना पा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अपने मौके के इंतजार में बाहर बैठे हुए हैं और अगर संजू सैमसन लगातार रन नहीं बनाते हैं, तो टीम से उनका पत्ता कट सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सैमसन को अच्छी बल्लेबाजी करते हुए खुद को साबित करना होगा.
2. मयंक यादव
मयंक यादव पर भारतीय टीम निवेश कर रही है और उन्हें लगातार मौके दे रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मयंक को 4 T20I मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 4 विकेट झटके. हैदराबाद और इंदौर में खेले गए अंतिम दो T20I मैचों में उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही. जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा समेत कई बड़े खिलाड़ी बाहर हैं. मयंक को अगर T20I टीम में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
ये भी पढ़ें:- 2 गेंदों में 2 विकेट… 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास, बुमराह-कुंबले जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए अनोखा कारनामा
प्रिंस यादव
प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन T20I मैच खेलने का मौका मिला, जिनमें से उन्होंने दो मुकाबलों में गेंदबाजी की और एक विकेट झटका. प्रिंस काफी टैलेंटेड क्रिकेटर हैं, लेकिन टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. प्रिंस को न्यूजीलैंड की परिस्थितियां रास आ सकती हैं और उन्हें इसका फायदा उठाकर विकेट झटकने चाहिए.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का शेड्यूल
- पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड, पहली बार होगा ऐसा
संबंधित खबरें
क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर जीता WCL 2026
1 hr ago2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
3 hrs agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
12 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
12 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
13 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
14 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
14 hrs agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines