Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की की जमकर आलोचना की है. ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया A और श्रीलंका A के बीच मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की मैदान पर श्रीलंकाई प्लेयर से बहस हुई और धक्का-मुक्की तक बात आ गई. इसी को लेकर कई फैंस ने वैभव की आलोचना की, वहीं कुछ उनके सपोर्ट में खड़े हुए. अब संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ एक्शन लेने के बारे में बात की.
संजय मांजरेकर के बयान से मची सनसनी!
ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया A और श्रीलंका A के बीच मैच सुपर ओवर तक गया. श्रीलंकाई खिलाड़ियों की स्लेजिंग से परेशान होकर वैभव सूर्यवंशी उनसे बहस करने लगे और उन्होंने विशेन हलंबगे को धक्का भी दे दिया. रिपोर्ट्स में बताया गया कि 15 साल के वैभव के साथ विशेन काफी समय से स्लेजिंग कर रहे थे. इसके बावजूद संजय मांजरेकर का मानना है कि मैदान पर इस तरह की बहस नहीं होनी चाहिए थी.
मांजरेकर ने X पर लिखा, ‘अगर मैं इंडिया A का कोच या मैनेजर होता, तो मैं अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से उन्हें बाहर कर देता. यह सिर्फ उन्हें सिखाने के लिए होता कि मैदान पर आक्रामक होना ठीक नहीं है, चाहे कितना भी उकसाया क्यों न जाए.’
ट्राई नेशन सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन सीरीज में अब तक कुल 4 मैच खेले हैं और 117 रन बनाए हैं. उन्होंने 29.25 की औसत से बल्लेबाजी की है और उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रन रहा है. IPL 2026 में रनों की बारिश करने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि ट्राई सीरीज में वैभव तहलका मचाएंगे, लेकिन अब तक उन्होंने निराश किया है. अगर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली, तो फिर वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
6 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines