IND vs AFG: एक भी रणजी मैच नहीं खेलने वाले IPL स्टार का टीम इंडिया में डेब्यू, प्लेइंग 11 में गंभीर-गिल ने किए 3 बदलाव

3 Changes in Team India Playing 11: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का लखनऊ में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच के लिए गंभीर-गिल ने प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. LSG के स्टार गेंदबाज को डेब्यू करने का चांस मिल रहा है.

3 Changes in Team India Playing 11

भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव (Image: AI Generated)

3 Changes in Team India Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने धर्मशाला में हुए पहले मैच में आसानी से जीत दर्ज की. दूसरे मुकाबले में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. दूसरे वनडे मैच में एक भी रणजी मैच न खेलने वाले खिलाड़ी प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिला है. IPL 2026 में धमाल मचाने के बाद उन्हें अब भारत के लिए डेब्यू करने का चांस मिला है. इसके अलावा भी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े चेंज हुए हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुए तीन बड़े बदलाव

दूसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए हैं. शुभमन गिल ने टॉस हारने के बाद टीम कॉम्बिनेशन में चेंज के बारे में जानकारी दी थी. IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपनी तेज गेंदबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस को खेलने का मौका मिला है. इसके अलावा, पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले हर्ष दुबे की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी की जगह यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिल रहा है. जायसवाल को जब पिछले मैच में मौका नहीं मिला था, तब फैंस निराश थे. अब जायसवाल को मौका दिया गया है. नीतीश लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, वहीं जायसवाल टॉप ऑर्डर के खिलाड़ी हैं. ऐसे में टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम देखने लायक रहने वाला है.

विज्ञापन

दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ