IND vs AFG: 23 साल के खिलाड़ी के साथ गिल-गंभीर ने की 'नाइंसाफी'! डेब्यू पर 3 विकेट लेने के बाद भी प्लेइंग 11 से किया बाहर

Harsh Dubey: हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने डेब्यू पर ही 3 विकेट झटके. इसके बावजूद उन्हें दूसरे मैच से बाहर कर दिया गया. इसी पर अब फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं.

Harsh Dubey

दुबे के साथ हुई नाइंसाफी! (Image: AI Generated)

Harsh Dubey: टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना हर एक खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात होती है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में दो युवा खिलाड़ियों, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे, को डेब्यू करने का मौका मिला था. दोनों ने ही अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके थे. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने इसके बावजूद दूसरे वनडे से हर्ष दुबे को बाहर कर दिया है. उनकी जगह कुलदीप यादव को खेलने का मौका दिया गया है.

विज्ञापन

23 साल के हर्ष दुबे के साथ हुई नाइंसाफी!

हर्ष दुबे ने धर्मशाला में हुए पहले वनडे मैच में 5 ओवरों में 47 रन देते हुए 3 विकेट झटके थे. लेफ्ट आर्म स्पिनर दुबे के लिए इससे अच्छा डेब्यू नहीं हो सकता था. फैंस ने भी दुबे की गेंदबाजी की तारीफ की और उन्हें अक्षर पटेल एवं रवींद्र जडेजा का वनडे में संभावित रिप्लेसमेंट बताया. यादगार डेब्यू के बाद हर्ष को खेलने का दूसरा मौका नहीं दिया गया है.

विज्ञापन

लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे के लिए गिल ने कुलदीप यादव को खिलाने का ऐलान किया. इसके बाद पता चला कि हर्ष दुबे को बाहर कर दिया गया है. कुलदीप पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आए हैं, वहीं हर्ष ने डेब्यू पर ही कमाल कर दिया था. इसके बावजूद गिल-गंभीर ने दुबे की जगह कुलदीप को खेलने का मौका दिया है.

विज्ञापन

हर्ष दुबे के बाहर होने से फैंस हैरान

हर्ष दुबे के प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस एकदम हैरान हैं. उन्हें लगता है कि दुबे के साथ एक तरह से नाइंसाफी हुई है. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

‘हर्ष दुबे क्यों नहीं खेल रहे हैं? उन्होंने पिछले मैच में अपने डेब्यू पर 3 विकेट झटके थे.’

विज्ञापन

‘वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं, लेकिन हर्ष दुबे को तीन विकेट लेने के बावजूद बाहर कर दिया गया.’

‘हर्ष दुबे को क्यों बाहर कर दिया गया है? सुंदर को क्यों नहीं? दोनों एक जैसी स्किल्स रखते हैं। हर्ष ने पिछले मैच में 3 विकेट झटके, फिर भी गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी को टीम में रखा गया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: एक भी रणजी मैच नहीं खेलने वाले IPL स्टार का टीम इंडिया में डेब्यू, प्लेइंग 11 में गंभीर-गिल ने किए 3 बदलाव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ