बुमराह को 1 साल का ब्रेक, शमी-भुवी की टीम में वापसी! पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बयान ने किया हैरान

Team India: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस टीम इंडिया के लिए परेशानी साबित हो रही है. वह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बुमराह को एक साल का आराम देने की सलाह दी है. इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी की मांग की है.

jasprit bumrah mohammed shami bhuvneshwar kumar

बुमराह को लेकर बड़ा बयान (Image: ANI and AI Generated)

Team India: जसप्रीत बुमराह की चोट टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रही है. बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और उनका चोटिल होना कॉम्बिनेशन खराब कर देता है. बुमराह चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए और श्रीलंका दौरे से भी उनका पत्ता कट गया. इसी को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर कार्सन घावरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्हें लगता है कि जसप्रीत बुमराह को एक साल का ब्रेक दिया जाना चाहिए और टीम इंडिया में शमी-भुवी की वापसी होनी चाहिए.

विज्ञापन

बुमराह को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कार्सन घावरी ने मिड-डे से बात करते हुए बुमराह की फिटनेस को लेकर चिंता जताई. उन्हें लगता है कि बुमराह को वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह को 5-6 महीने या पूरे एक साल का ब्रेक लेना चाहिए, ताकि वह 100 फिट हो पाए. समस्या यह है कि अगर वह आधे ही फिट हुए, तो वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उनकी फिटनेस खराब हो जाएगी. इसकी जरूरत नहीं है. उन्हें टीम में तभी शामिल किया जाना चाहिए, जब वह पूरे टूर्नामेंट में वर्कलोड संभालने में सफल हो.’

विज्ञापन

शमी-भुवी की वापसी की उठाई मांग

कार्सन घावरी ने शमी और भुवी को टीम इंडिया में वापस लाने की मांग उठाई. उन्हें लगता है कि बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी-भुवी का अनुभव काम आ सकता है. उन्होंने कहा, ‘मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार IPL में लगातार बिना किसी चोटों के कारण खेल रहे हैं. उन्हें टीम इंडिया में वापस लाना चाहिए.’

विज्ञापन

घावरी ने आगे कहा, ‘चयनकर्ताओं को उनके बारे में सोचना चाहिए. हर कोई चोटिल होता है. पिछले दो-तीन से बुमराह का चोट का सिलसिला जारी है. उन्होंने शायद ही कोई सीरीज पूरी खेली है. यह उनके और देश के लिए अच्छी चीज नहीं है. अच्छा यही होगा कि मोहम्मद सिराज को शमी और भुवी जैसे सीनियर खिलाड़ियों का सपोर्ट मिले.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ