हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'बहुत जल्दी...', 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में दलीप ट्रॉफी में उपकप्तानी सौंपी गई थी. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्हें ईस्ट जोन टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई. सचिन तेंदुलकर को लगता है कि वैभव पर अभी इतना दबाव नहीं डाला जाना चाहिए.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान सामने आया है (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में नाम कमाया है. वह भारतीय T20I टीम का हिस्सा हैं और उन्हें कई दिग्गज फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया था. इतनी कम उम्र में वैभव को यह जिम्मेदारी देना चौंकाने वाली बात है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अब वैभव सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में लीडरशिप रोल देने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रेडिट पर Q&A सेशन रखा था. इसी बीच एक फैन ने पूछा कि वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 15 साल की उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने पर उनकी क्या राय है. सचिन तेंदुलकर ने जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान बनाना बहुत जल्दी था. उन्हें पहले रेड बॉल क्रिकेट में और मैच खेलने का मौका दिया जाना चाहिए. एक बार में एक कदम उठाना ज्यादा बेहतर है.’

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या मोहम्मद सिराज के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने का कारण आया सामने

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिल रहे लगातार मौके

वैभव सूर्यवंशी ने भले ही 15 साल की उम्र में भारतीय T20I टीम में जगह बना ली है, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं और दोनों ने पिछले दो साल में खूब रन बनाए. बीच में संजू सैमसन की फॉर्म में गिरावट आई और वैभव सूर्यवंशी ने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की. इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने संजू पर भरोसा दिखाया है और उनके साथ बने रहने का फैसला किया है.

वैभव सूर्यवंशी को इसी वजह से लगातार खेलने के मौके नहीं मिल रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में रनों की बारिश करने के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला. एशियन गेम्स में उन्होंने दो मैच खेले, जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में भी वह बाहर बैठे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनकी जगह बनना मुश्किल नजर आ रहा था. हालांकि, ईशान किशन चोटिल होने के कारण दो मैच नहीं खेल पाए और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी खेले. वैभव ने वेलिंग्टन में 19 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी भी खेली. इसके बावजूद वह प्लेइंग 11 से बाहर हो गए. कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा है कि वैभव को अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola