IND vs SA: टीम इंडिया की हार पर सचिन तेंदुलकर की दो टूक, शॉट सलेक्शन पर उठाए सवाल

Sachin Tendulkar Questions Shot Selection India vs South Africa 1st Test: भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने खराब शॉट सलेक्शन को जिम्मेदार ठहराया।

Sachin Tendulkar Deepfake Video Case Mumbai Cyber Police Registers FIR

Sachin Tendulkar Deepfake Video Case Mumbai Cyber Police Registers FIR (Image- X)

Sachin Tendulkar Questions Shot Selection India vs South Africa 1st Test: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 32 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी समेत भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरी पारी में विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। इस हार को देख भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी निराश हो गए। उन्होंने टीम इंडिया के खराब शॉट सिलेक्शन को इसका जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन

तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ”दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा खेला। मुझे शुरू में लगा कि साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी के बाद नाखुश होगी, लेकिन उनके पेस अटैक ने दूसरी पारी में उम्मीदों को पार कर उल्लेखनीय स्किल का प्रदर्शन किया। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल हो गई।”

विज्ञापन

तेंदुलकर ने आगे कहा- ”मैंने जो कुछ भी देखा, उससे पता चला कि भारत का शॉट चयन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। पूरे टेस्ट के दौरान केवल कुछ ही बल्लेबाज वास्तव में बल्ले से सहज लग रहे थे। एल्गर, जानसेन, बेडिंगहैम, कोहली और राहुल तकनीक और संयम के साथ परिस्थितियों का सामना कर रहे थे।”

विज्ञापन

खराब शॉट खेलकर आउट हुए बल्लेबाज

तेंदुलकर की बात इसलिए सही है क्योंकि भारतीय टीम के ज्यादातर बल्लेबाज खराब शॉट सलेक्शन की वजह से ही आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल तो दूसरी पारी में पहली ही गेंद पर बीट हुए। इसके बावजूद वे ज्यादा देर नहीं टिक सके और उछाल भरी गेंद पर बचने के चक्कर में कैच दे बैठे।

विज्ञापन

वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी रबाडा की गेंद पर खराब शॉट सलेक्शन के चलते बिना खाता खोले ही शर्मनाक तरीके से आउट हो गए। अय्यर ने भी खराब शॉट खेले, जिसमें से एक में वे स्लिप में आउट होने से बच गए। तब वह चार रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि इसके बाद वे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और अपनी गलती दोहराकर बोल्ड हो गए। टीम इंडिया का इस मैच में हार के बाद साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ