---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Deepfake Video Case: सचिन तेंदुलकर के मामले में आया नया मोड़, मुंबई साइबर पुलिस ने लिया एक्शन

Sachin Tendulkar Deepfake Video Case: सचिन तेंदुलकर के एक वीडियो का हाल ही में गलत इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में अब पुलिस ने एक्शन लिया है।

---विज्ञापन---

Sachin Tendulkar Deepfake Video Case: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के एक पुराने वीडियो का गेमिंग ऐप द्वारा हाल ही में अपने प्रमोशन के लिए गलत इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में सचिन द्वारा एक्स पर पोस्ट करने के बाद आईटी के केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी जवाब दिया था और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। इस मामले पर अब मुंबई की साइबर पुलिस ने एक्शन लिया और इस मामले की आरोपी गेमिंग ऐप के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

साइबर पुलिस ने लिया एक्शन

मुंबई साइबर पुलिस ने सचिन तेंदुलकर के पुराने वीडियो को मॉर्फ करके उसका गलत इस्तेमाल करने पर एक्शन लिया। साइबर पुलिस ने गेमिंग ऐप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी सोमवार को खुद सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर उस वीडियो को पोस्ट करते हुए दी थी। इस वीडियो में सचिन की आवाज की मिमिक्री के साथ एक वॉइस ओवर किया गया। उस वॉइस को सचिन के ओरिजिनल वीडियो की आवाज म्यूट करके यूज किया गया।

---विज्ञापन---

IT एक्ट के तहत बनेंगे नए नियम!

इसमें सचिन की बेटी (सारा तेंदुलकर) द्वारा भी इस ऐप का इस्तेमाल करने की बात कही जा रही थी। इस मामले पर मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सचिन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पहले ही कहा था,’#DeepFakes और गलत जानकारियां जो AI के द्वारा दी जा रही हैं उससे भारतीयों की सेफ्टी और विश्वास को खतरा है। इस मामले में लिप्त और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म्स को रोका जाएगा और बंद किया जाएगा।’ उन्होंने आईटी एक्ट के तहत इस मामले में नए नियम बनाने की भी बात कही थी।

---विज्ञापन---

सारा तेंदुलकर भी हुई थीं इसका शिकार

आपको बता दें कि सचिन इस तरह के मामले के पहले शिकार नहीं हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। उनका चेहर एक ब्रिटिश महिला के वीडियो में लगाया गया था। उसके बाद जमकर वो वायरल हुआ। वहीं सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की फोटो का भी गलत यूज करके अर्जुन की जगह शुभमन गिल को रखा गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित-रिंकू की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की जल्द होगी वापसी, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

First published on: Jan 18, 2024 03:46 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola