बैन होने वाले थे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे ने 4 साल बाद खोला राज, कैसे बचाई युवा स्टार की किस्मत?

Ajinkya Rahane Saved Yashasvi Jaiswal: चार साल पहले एक मैच के दौरान अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया था. अब रहाणे ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था और कैसे उन्होंने जायसवाल को बैन होने से बचाया.

yashasvi jaiswal

रहाणे का चौंकाने वाला खुलासा (Image: ANI and X)

Ajinkya Rahane Saved Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के रिश्ते हमेशा ही चर्चा का विषय रहे हैं. 2022 की दलीप ट्रॉफी का एक किस्सा विवादों में आया था, जहां अजिंक्य रहाणे ने बीच मैच यशस्वी जायसवाल को ड्रेसिंग रूम भेज दिया था. अब रहाणे ने बताया कि उन्होंने यशस्वी जायसवाल को चार मैचों के लिए बैन होने से बचाया, क्योंकि मैच रेफरी ने युवा खिलाड़ी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला ले लिया था. रहाणे ने अब पूरा किस्सा बताया.

विज्ञापन

2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में क्या हुआ था?

फैंस का मानना है कि अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल के बीच हमेशा से अनबन रही है. 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल का एक मोमेंट हमेशा ही चर्चा का विषय बनता है, जब यशस्वी जायसवाल की साउथ जोन के टी रवि तेजा के साथ लगातार बहस हो रही थी. अंपायरों की चेतावनी के बाद भी जायसवाल स्लेजिंग जारी रख रहे थे. इसी बीच वेस्ट जोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आकर जायसवाल को रोका और उन्हें ड्रेसिंग रूम में भेज दिया.

विज्ञापन

जायसवाल को चार मैचों के बैन से बचाया

अजिंक्य रहाणे ने अब चार साल बाद दावा किया है कि उन्होंने जायसवाल को मैदान से बाहर करके उन्हें चार मैचों के बैन से बचाया. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रहाणे ने कहा, ‘मैच में स्लेजिंग होती है और यह होना भी चाहिए. मुझे उस समय लगा कि स्थिति कंट्रोल के बाहर जा रही है. जायसवाल को उस समय बुरा लगा होगा लेकिन कई बार ऐसी स्थिति में खिलाड़ी बैन हो जाते हैं.’

विज्ञापन

रहाणे ने आगे कहा, ‘एक मौका हाथ से निकल जाए, तो स्थिति बदल जाती है. मुझे परिस्थिति समझ आ गई और मैंने अपने साथी को कंट्रोल किया. रेफरी 4 मैच के बैन के लेटर के साथ तैयार थे. वह बाद में मेरे पास आए और मेरे सामने जायसवाल के बैन का लेटर फाड़ दिया. मैं खुश था कि उन्हें किसी मैच के लिए बैन नहीं किया गया और अब वह भारत के लिए खेल रहे हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ