IND vs SL: शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नए 'बैटिंग कोच', चोट से रिकवरी के बीच उठाया बड़ा कदम

Shubman Gill: शुभमन गिल चोटिल हैं और 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए रिकवरी कर रहे हैं. इसी बीच गिल टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के लिए बैटिंग कोच बन गए और उन्हें बल्लेबाजी की टिप्स दी.

shubman gill batting coach

शुभमन गिल बने 'कोच' (Image: ANI and Sony Sports Network)

Shubman Gill: शुभमन गिल चोटिल होने के कारण श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच नहीं खेल रहे हैं. गिल इस अभ्यास मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और इस बात ने सभी को हैरान कर दिया. खैर, गिल का लक्ष्य श्रीलंका दौरे पर दोनों टेस्ट मैच जीतना है. उंगली में चोट लगने के कारण गिल अभी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं और वह 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट होना चाहते हैं. गिल इस ब्रेक के बीच एक नए किरदार में नजर आए.

विज्ञापन

गिल बने ‘बल्लेबाजी कोच’

शुभमन गिल अभ्यास मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. सोनी स्पोर्ट्स की एक वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल भले ही मैदान पर नजर नहीं आए हैं लेकिन वह अपना पूरा योगदान दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि गिल ब्रेक के दौरान मानव सुथार, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज जैसे लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए बैटिंग कोच बन गए.

विज्ञापन

गिल ने इन सभी पर नेट्स सेशन में पैनी नजर रखी. गिल जानते हैं कि अगर टीम मुश्किल में फंसती है, तो लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज भी कुछ रन बनाने में योगदान दे सकते हैं. इसी वजह से बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी बैटिंग के लिए तैयार करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:- LPL 2026: फाइनल की जंग में चूकी जहीर खान की टीम, गॉल गैलेंट्स ने शानदार अंदाज में उठाई ट्रॉफी

विज्ञापन

शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर क्या है अपडेट?

शुभमन गिल को अभ्यास मैच से पहले नेट्स सेशन में बल्लेबाजी करते हुए दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट आई थी. इसी वजह से वह प्रैक्टिस मैच नहीं खेल रहे हैं. बताया जा रहा है कि गिल को अब उंगली में उतनी समस्या नहीं है और उन्होंने हल्का अभ्यास शुरू भी कर दिया है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट भारतीय कप्तान को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है. उम्मीद है कि 15 अगस्त तक गिल फिट हो जाएंगे. टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ