IPL 2026: RR के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 में होंगे ये 2 बड़े बदलाव! 'नए' कप्तान के साथ उतरेगी सनराइजर्स की टीम

SRH Possible Playing 11: सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 में अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इस मैच में SRH की टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

SRH Match
1 / 6

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाला है. सनराइजर्स ने अब तक 7 मैच खेले हैं और उन्हें 4 में जीत मिली है. ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में SRH की टीम RR को पटखनी देने के इरादे से उतरेगी. टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए SRH की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

SRH के पास ताबड़तोड़ सलामी जोड़ी

SRH के पास ताबड़तोड़ सलामी जोड़ी2 / 6

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के रूप में दो ताबड़तोड़ ओपनर्स हैं. उन्होंने अपने प्रदर्शन से लगातार फैंस का दिल जीता है. IPL 2026 में भी उन्होंने SRH को कई बार ताबड़तोड़ शुरुआत दी है. RR के खिलाफ भी उन्हें यही काम करना होगा.

विज्ञापन

फॉर्म में है SRH का मिडल ऑर्डर

फॉर्म में है SRH का मिडल ऑर्डर3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के पास ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा और अनिकेत वर्मा के रूप में शानदार मिडल ऑर्डर है. ईशान और हेनरिक क्लासेन ने लगातार रन बनाए हैं और अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी बड़ी पारी खेलनी होगी. नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में उनके पास लोअर ऑर्डर में एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज है, जो गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करता है.

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव4 / 6

पैट कमिंस ने ऐलान कर दिया है कि वो RR के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे. साकिब हुसैन की जगह प्लेइंग 11 में उनकी एंट्री हो सकती है. वो कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं. उनके पास इन फॉर्म ईशान मलिंगा भी हैं, जो लगातार विकेट झटक रहे हैं. हर्ष दुबे और शिवांग कुमार स्पिन गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

SRH इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रफुल्ल हिंगे या साकिब हुसैन का उपयोग कर सकती है. दोनों ही गेंदबाजों ने प्रभावित किया है और उनमें से कोई टीम में आ सकता है.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (wk), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (c), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा. (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल्ल हिंगे/साकिब हुसैन)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन