Run Out Rule MCC Law: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 11 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 34 रन से जीत मिली। साथ ही टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली। पर इस मैच के अंत में यानी दूसरी पारी के 19वें ओवर में रनआउट को लेकर एक बवाल मच गया। बवाल दरअसल यह था कि अंपायर ने अल्जारी जोसेफ के साफ-साफ रनआउट पर भी आउट नहीं दिया। इस पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी नाखुश दिखे। इसके बाद क्रिकेटिंग वर्ल्ड में इसके नियम को लेकर बहस छिड़ गई।
कैसे मचा बवाल?
आपको नियम बताने से पहेल पूरा मामला अगर बताएं तो हुआ कुछ ऐसा कि अल्जारी जोसेफ 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्पेन्सर जॉन्सन के खिलाफ एक रन ले रहे थे। लेकिन कवर्स पर तैनात फील्डर ने गेंद को बॉलर की तरफ थ्रो किया और अल्जारी साफ-साफ रनआउट हो गए। इसके बाद जॉन्सन और कप्तान मिचेल मार्श जश्न मनाने लगे कि उन्हें विकेट मिल गया। पर फील्ड अंपायर जेरार्ड एबूड ने इसे नॉट आउट दिया। सभी चौंक गए कि साफ-साफ रनआउट को उन्होंने आउट क्यों नहीं दिया। उनका कहना था कि किसी ने अपील नहीं कि इसलिए आउट नहीं दिया गया।
क्या है MCC का पूरा नियम?
Marylebone Cricket Club (MCC) के लॉ 31.1 के मुताबिक अंपायर बल्लेबाज को बिना अपील के नॉट आउट दे सकता है। इस नियम के अनुसार फील्डर को या किसी को भी अपील करनी होती है तभी अंपायर आउट देते हैं। ऐसे में कितना भी कोई बल्लेबाज आउट है तो अंपायर के सामने अपील जरूरी होती है। स्टंपिंग और एलबीडब्ल्यू में इस तरह का नियम लागू होता है।
हालांकि फील्ड अंपायर जेरार्ड एबूड के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी गुस्से में नजर आए। लेकिन अगर नियम के मुताबिक देखें तो यह अंपायर का सही फैसला था। इस पूरे मामले पर टिम डेविड का कहना था कि यह काफी निराशाजनक था। डेविड ने यह भी कहा कि उन्होंने अपील की थी लेकिन फिर भी अंपायर द्वारा आउट नहीं दिया गया।
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक लगाया था। इसके बाद विंडीज की टीम 207 रन ही बना पाई और 34 रन से मैच हार गई।
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma vs Hardik Pandya: रोहित-हार्दिक के बीच 3 साल पहले शुरू हुई थी लड़ाई! झगड़े की वजह पर बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें- AUS vs WI: अल्जारी जोसेफ साफ-साफ थे Run Out, फिर भी अंपायर ने नहीं दिया आउट; मैच के बीच मचा बवाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
43 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines