---विज्ञापन---

खेल angle-right

Rohit Sharma vs Hardik Pandya: रोहित-हार्दिक के बीच 3 साल पहले शुरू हुई थी लड़ाई? झगड़े की वजह सामने आई!

Rohit Sharma vs Hardik Pandya: भारतीय टीम के दो बड़े खिलाड़ियों के बीच आईपीएल में कप्तानी को लेकर विवाद आज का नहीं बल्कि 3 साल पहले का बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma vs Hardik Pandya: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच कुछ समय से विवादों की खबरें हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी से जब से रोहित को हटाया गया है उसके बाद से यह बवाल ज्यादा बढ़ता दिख रहा है। अब न्यूज 24 स्पोर्ट्स ने इस पर पूरी पड़ताल की और इनसाइड स्टोरी जो सामने आई है उस मुताबिक यह लड़ाई तीन साल पहले शुरू हो गई थी। दरअसल यह बात तब की बताई जा रही है जब हार्दिक मुंबई इंडियंस छोड़कर गुजरात टाइटंस के साथ बतौर कप्तान जुड़ गए थे। इसका पूरा मामला था कप्तान से जुड़ा जहां से यह विवाद शुरू हुआ। अब जब आईपीएल 2024 का वक्त नजदीक है तो इसकी चर्चा जोरों-शोरों से होने लगी हैं।

क्यों शुरू हुई रोहित-हार्दिक की लड़ाई?

न्यूज24 स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है कि यह मामला 2021-22 का है जब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। तब हार्दिक ने टीम मैनेजमेंट से कप्तान बनाने की मांग की थी। मगर फ्रेंचाइजी ने उस वक्त ऐसा करने से साफ मना कर दिया और रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाए रखा। इसके बाद हार्दिक ने मुंबई इंडियंस छोड़ गुजरात टाइटंस का हाथ थाम लिया। फिर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अपने पहले सीजन में ही टीम को ट्रॉफी जीता दिए। इसके बाद दूसरे सीजन हार्दिक ने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरी तरफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन बतौर कप्तान खराब होता गया और टीम का भी ग्राफ गिरता गया।

---विज्ञापन---

कहते हैं कि हर कोई उगते हुए सूरज को सलाम करता है। फिर मुंबई इंडियंस ने भी वही किया और गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या के साथ डील की और उन्हें वापस ले आई। फिर उसके बाद उन्हें कप्तान भी बना दिया गया और रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया। इसके बाद खासा बवाल मचा। फैंस नाराज हुए लेकिन फ्रेंचाइजी ने यहां से तीन साल पहेल शुरू हुई इस खटपट को और बढ़ा दिया। खबरें ऐसी भी हैं कि रोहित शर्मा को एशिया कप 2023 से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का भी मन बना लिया था। लेकिन उसके बाद फ्रेंचाइजी ने मन बदल लिया और रोहित को बरकरार रखा। पर उनसे कप्तानी ले ली गई।

---विज्ञापन---

पत्नी रितिका सजदेह ने खोला मोर्चा

हाल ही में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर का एक वीडियो आया था जिसमें वह रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर स्पष्टीकरण दे रहे थे। इसके बाद इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेंट किया था और उनकी बातों पर कहा था कि, इसमें सबकुछ सच नहीं है। इसके बाद यह साफ था कि रोहित और फ्रेंचाइजी के बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि बाद में यह वीडियो डिलीट भी कर दिया गया। फिर शनिवार को रोहित ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने अपने पत्नी के लिए लिखा कि हमेशा मेरे साथ खड़ी रहने वाली इंसान।

---विज्ञापन---

अब अगर भविष्य की बात करें तो हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे यह तो तय है। वहीं रोहित शर्मा को लेकर भी कहा गया कि वह बतौर बल्लेबाज खेलेंगे लेकिन अभी जो माहौल है उस हिसाब से आगे क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते। हार्दिक वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया के लिए भी नहीं खेले हैं। अब वह सीधे आईपीएल में भी नजर आएंगे। वहीं 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वह खेलेंगे और उनका रोल क्या होगा इस पर फैसला आना बाकी है। रोहित शर्मा ने जनवरी में अफगानिस्तान सीरीज से टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर ली थी। टीम ने सीरीज जीती और रोहित ने शतक भी लगाया था। बोर्ड की तरफ से भी जानकारी मिली की कप्तानी के लिए रोहित पहली च्वॉइस हैं। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS U19 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया ने बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, भारत को मिला 254 का लक्ष्य

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs AUS U19 World Cup Final: क्या एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया तोड़ देगा भारत का सपना? आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

First published on: Feb 11, 2024 07:08 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola