रोहित शर्मा को मिलेगा एक और सम्मान, इस टाइटल से नवाजे जाएंगे टीम इंडिया के 'हिटमैन'

Rohit Sharma To Receive Honorary Doctorate: ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर 38 साल रोहित टेस्ट और T20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वो अब भी वनडे क्रिकेट खेलते हैं. अब उन्हें अजींक्या डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma To Receive Honorary Doctorate: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को उनके क्रिकेट में ‘अतुलनीय योगदान’ और ‘एग्जांपलर लीडरशिप’ के सम्मान में अजींक्या डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी (ADYPU) की तरफ से शनिवार 24 जनवरी 2026 को यहां आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान मानद डॉक्टरेट (D.Litt.) से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

रोहित फिर बनेंगे चीफ गेस्ट

पुणे की अजींक्या डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने बुधवार को ये ऐलान किया की कि इसका ऐतिहासिक 10वीं कॉन्वोकेशन सेरेमनी एक सितारों से भरा कार्यक्रम होगा, जिसमें रोहित इस इवेंट के मेन अट्रैक्शन रहेंगे. यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चांसलर डॉ. अजींक्य डी वाय पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में रोहित को स्पोर्ट्स और वर्ल्ड स्टेज पर लीडरशिप में उनकी अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

क्यों मिलेगा ये सम्मान?

यूनिवर्सिटी के बयान में कहा गया, ‘इस मानद डॉक्टरेट की उपाधि देकर, ADYPU उन मूल्यवान गुणों, जैसे रेजीलिएंस और स्ट्रेटिजी, को मान्यता देता है, जिन्हें वो दिखाते हैं. ये क्वालिटीज 2026 की ग्रैजुएट क्लास के लिए गहराई से रेजोनेट करते हैं.’ रोहित शर्मा इस इवेंट में शामिल होने मुंबई से पुणे ट्रैवल करेंगे

विज्ञापन

पहले भी बने हैं यूनिवर्सिटी के चीफ गेस्ट

दिसंबर 2025 में रोहित शर्मा ने हरियाणा गुरुग्राम में ‘मास्टर्स यूनियन’ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. जहां उन्होंने इशारों इशारों मे इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को ट्रोल किया था. उन्होंने एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान कहा था, कि ऑस्ट्रेलिया मे खेलना कितना मुश्किल है ये इंग्लैंड से पूछ लें. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ