रोहित शर्मा को संन्यास के बाद हर महीने मिलेंगे इतने रूपये, जानिए कितनी होगी कमाई

Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं अगर रोहित संन्यास लेते हैं तो उन्हें बीसीसीआई की ओर से हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी?

Rohit Sharma (Image generated by AI)

Rohit Sharma (Image generated by AI)

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. खबरें हैं कि रोहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. 39 वर्षीय रोहित पहले ही टेस्ट और टी20I को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि, संन्यास को लेकर अभी तक रोहित या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन

हालांकि, फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर हिटमैन इस मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, तो उन्हें BCCI की ओर से कितनी पेंशन मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद रोहित को कितनी पेंशन मिलेगी और क्या है बीसीसीआई का पेंशन स्लैब.

विज्ञापन

क्या है BCCI का पेंशन स्लैब?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, जो अपने पूर्व खिलाड़ियों को तय नियमों के तहत हर महीने पेंशन देता है. बीसीसीआई सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों और महिला खिलाड़ियों को भी पेंशन देता है. खिलाड़ियों को कितना पेंशन मिलेगा, वह उनके स्तर और करियर के आधार पर तय होते हैं. इसके लिए अलग-अगल कैटेगरी रखी गई है.

रोहित शर्मा को मिलेगी कितनी पेंशन?

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले हैं. बीसीसीआई के मौजूदा पेंशन नीति के अनुसार, जिन पुरुष क्रिकेटरों ने भारत के लिए 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें 70,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है. रोहित भी इस श्रेणी में आते हैं और इसलिए अगर वह संन्यास लेते हैं तो उन्हें हर महीने 70,000 रुपये पेंशन मिलेगी. यानी रोहित को 8.40 लाख रुपये सालाना पेंशन मिलेगी. हालांकि, बीसीसीआई समय-समय पर पेंशन की राशि में बदलाव करता रहता है, इसलिए भविष्य में इसमें बदलाव भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Lionel Messi जीतेंगे बैक टू बैक ट्रॉफी या स्पेन मारेगा बाजी? जानें फ्री में कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 फाइनल LIVE

BCCI का मौजूदा पेंशन स्लैब

श्रेणीमासिक पेंशन (रुपये)
25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर₹70,000 प्रति माह
25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर₹60,000 प्रति माह
2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (25–49 मैच)₹30,000 प्रति माह
2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (50–74 मैच)₹45,000 प्रति माह
2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (75 या उससे अधिक मैच)₹52,500 प्रति माह
पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर₹52,500 प्रति माह
2003 से पहले रिटायर हुई महिला फर्स्ट क्लास क्रिकेटर₹45,000 प्रति माह

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को लेकर BCCI पर खुलेआम भड़के आर अश्विन, खूब सुनाई खरी खोटी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ