हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने फूंका जीत का बिगुल, मुंबई इंडियंस को छठी बार बनाएंगे चैंपियन!

Rohit Sharma: रोहित शर्मा जनवरी 2026 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और अब IPL के जरिए वो मैदान पर वापसी करेंगे. मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया है और रोहित शर्मा ने अब उन्हें छठी बार चैंपियन बनाने का दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन
रोहित शर्मा का फैंस को खास मैसेज

Rohit Sharma: IPL 2026 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है. यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण है. IPL की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस है. उन्होंने अब तक पांच बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया है. पिछले 5 सीजन से भले ही वो चैंपियन नहीं बने हैं लेकिन अब उन्होंने दोबारा ट्रॉफी उठाने की तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में मुंबई इंडियंस के एक इवेंट के दौरान रोहित शर्मा ने जीत का बिगुल फूंका और MI को छठी बार चैंपियन बनाने का दावा ठोक दिया.

IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने भरी हुंकार

मुंबई इंडियंस ने 21 मार्च को ‘द मिक्स’ इवेंट का आयोजन किया, जिसमें मुंबई इंडियंस के सभी बड़े खिलाड़ी नजर आए और उन्होंने फैंस से मुलाकात की. इसी बीच रोहित शर्मा ने माइक पर मुंबई इंडियंस के सभी फैंस को धन्यवाद किया और अपनी टीम को छठी बार चैंपियन बनाने का दावा ठोका. उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम की ओर से मैं आपको धन्यवाद बोलना चाहूंगा. हमेशा की तरह हमें सपोर्ट करते रहिए. हमें ये चीज पसंद है. इस बार हम आप सभी लोगों के लिए नंबर छह लेकर आएंगे.’

ये भी पढ़ें:- क्रिस गेल के 175 से लेकर कोहली के शतक तक… IPL इतिहास की 5 सबसे यादगार पारियां, जिन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे फैंस!

विज्ञापन

अच्छे टच में नजर आ रहे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद क्रिकेट से दूरी बना ली. अब IPL 2026 में वो मैदान पर वापसी करेंगे. इतने समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद रोहित शर्मा अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिटमैन बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए दिखाई दे रहे थे. IPL 2026 से पहले रोहित का अच्छी फॉर्म में होना MI के लिए बढ़िया संकेत है.

IPL 2026 में किससे होगा MI का पहला मैच?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को होगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनकी भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी. यह दोनों ही टीमों का IPL 2026 में पहला मैच होगा. MI का रिकॉर्ड KKR के खिलाफ शानदार है और वो जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में MI के लिए डेब्यू करेंगे ये 5 खिलाड़ी, रोहित-हार्दिक के साथ मिलकर मचाएंगे तहलका!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola