क्रिस गेल के 175 से लेकर कोहली के शतक तक... IPL इतिहास की 5 सबसे यादगार पारियां, जिन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे फैंस!

Memorable Innings of IPL History: आईपीएल का इतिहास काफी बड़ा रहा है और कुछ ऐसी पारियां हैं, जिन्हें आज भी फैंस याद रखते हैं. इसमें विराट कोहली और क्रिस गेल के ऐतिहासिक शतक शामिल हैं.

Chris Gayle Virat Kohli (1)
1 / 6

Memorable Innings of IPL History: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इस टूर्नामेंट के अब तक कुल 18 संस्करण देखने को मिल चुके हैं और इतने सालों में कई बल्लेबाजों ने अपनी पारियों से फैंस का दिल जीता है. कुछ ने फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है और उनकी पारी हमेशा के लिए याद रखी जाएगी. आइए IPL इतिहास की ऐसी ही 5 सबसे यादगार पारियों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

क्रिस गेल की 175 रन की पारी

क्रिस गेल की 175 रन की पारी2 / 6

IPL इतिहास की सबसे यादगार पारी क्रिस गेल ने 2013 में खेली थी. उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी इस इनिंग में कुल 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे. कोई भी खिलाड़ी 13 साल में उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है.

विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम की 158 रन की पारी

ब्रेंडन मैकुलम की 158 रन की पारी3 / 6

ब्रेंडन मैकुलम ने IPL 2008 के पहले ही मैच में धमाल मचा दिया था. उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी. इस पारी ने IPL को पूरी दुनिया में फैला दिया और यह साबित कर दिया कि ये IPL फैंस के मनोरंजन का नया जरिया बनेगा.

विराट कोहली की 113 रन की यादगार पारी

विराट कोहली की 113 रन की यादगार पारी4 / 6

IPL 2016 में विराट कोहली को बाएं हाथ में चोट लगी थी. इसी वजह से उन्हें सात-आठ टांके भी लगे. वो बेहद दर्द में नजर आ रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ तेज गति से बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 113 रन जड़ दिए. कोहली की यह पारी शायद ही कोई भूल पाए.

विज्ञापन

शेन वॉटसन का IPL 2018 फाइनल में शतक

शेन वॉटसन का IPL 2018 फाइनल में शतक5 / 6

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के फाइनल में CSK और SRH की भिड़ंत हुई थी. इस मुकाबले में शेन वॉटसन ने 57 गेंदों में नाबाद 117 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसी के दम पर CSK ने 179 रनों का बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज कर लिया था.

सुरेश रैना के 25 गेंदों में 87 रन

सुरेश रैना के 25 गेंदों में 87 रन6 / 6

सुरेश रैना ने IPL 2014 के क्वालीफायर 2 में धमाल मचाया था. इस मुकाबले में सुरेश ने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू किया और 348 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 87 रन जड़ दिए थे. अगर वो आउट नहीं होते, तो IPL इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ सकते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन