Test Team of 2023: साल 2023 अब विदाई लेने की कगार पर खड़ा है। इसी दौरान बीते हुए साल में परफॉर्मेंस के आधार पर साल की बेस्ट टीम सामने आ रही हैं। कई पूर्व क्रिकेटर, स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म अपनी-अपनी टीम बता रहे हैं। उसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान किया है। इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। लेकिन खास बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह नहीं दी है। फिर आप सोच रहे होंगे कि फिर आखिर कौन हैं वो दो भारतीय?
स्टार जोड़ी को मिली जगह
सालों तक टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए कमाल किया है। साल 2023 में भी दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है। यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में इन्ही दोनों को जगह दी है। अश्विन ने इस साल 7 मैचों में 41 विकेट लिए हैं। वहीं एक अर्धशतक भी उन्होंने लगाया है। जबकि जडेजा ने साल भर 7 मैच खेलते हुए दो अर्धशतकों की बदौलत 281 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 33 विकेट भी दर्ज हैं।
वहीं एक खास बात इस टीम में यह भी रही कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में अपने देश के भी सिर्फ दो खिलाड़ियों को जगह दी। सिर्फ उस्मान ख्वाजा और पैट कमिंस ही इस टीम का हिस्सा हैं। वहीं इंग्लैंड के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। साथ ही न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में एंट्री मिली है। यह टीम काफी हद तक सही नजर आ रही है क्योंकि इसमें सिर्फ किसी एक देश के ही 5-6 खिलाड़ी नहीं हैं।
CA की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर
उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, लॉर्कन टकर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, स्टुअर्ट ब्रॉड।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा समेत वर्ल्ड कप टीम के कई खिलाड़ी बाहर, ODI TEAM में इन 6 भारतीयों को मिली जगह
यह भी पढ़ें- South Africa ने चली बड़ी चाल, Test मैच से पहले बदल दी पूरी टीम, यहां देखें Squad
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines