South Africa ने चली बड़ी चाल, Test मैच से पहले बदल दी पूरी टीम, यहां देखें Squad

South AFrica vs New Zealand: साउथ अफ्रीका ने टेस्ट मैच से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। अफ्रीकी टीम ने टेस्ट सीरीज के लिए नए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

South AFrica vs New Zealand Test Series SA Squad Announce

Image Credit- News 24

South AFrica vs New Zealand: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में क्वालीफाई करने को लेकर सभी टीमों के बीच अहम सीरीज खेली जा रही है। साउथ अफ्रीका की टीम ने टेस्ट मैच से पहले बड़ी चाल चल दी है। इससे विरोधी टीम को बड़ा आशचर्य लगा है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका इतनी बड़ी चाल चलने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि साउथ अफ्रीका ने टेस्ट मैच से पहले अपनी पूरी टीम ही बदल दी है। इतना ही नहीं अफ्रीका ने कप्तान भी बदल दिया है। इससे टीम को फायदा होगा या फिर नुकसान यह देखने वाली बात होगी। चलिए आपको बताते हैं साउथ अफ्रीका का स्क्वाड।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कब खेली जाएगी सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने पहले मुकाबले में भारत को एक पारी और 32 रनों से हरा दिया है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलना है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 फरवरी से 8 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से 17 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के कप्तान भी बदले

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी पूरी टेस्ट टीम बदल दी है। साउथ अफ्रीका ने खिलाड़ियों से लेकर कप्तान तक बदल दिया है। न्यूजीलैंड दौरे पर साउथ अफ्रीका टीम की कमान नील ब्रांड संभालेंगे। नील ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कराने के साथ-साथ सीधा कप्तान भी बना दिया गया है। इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए 14 खिलाड़ियों का स्क्वाड जारी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

नील ब्रांड, डेविड बेडिंघम, रुआन डे स्वार्ड्ट, क्लाइड फॉर्च्यून, जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवर, डेन पैटर्सन, कीगन पीटरसन, डेन पीड्ट, रेनार्ड वान टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग, खाया जोंडो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ