---विज्ञापन---

‘रो-को खेलना चाहते थे टेस्ट’, इशारों-इशारों में मनोज तिवारी ने फिर गौतम गंभीर पर लगाया बड़ा आरोप 

Team India: आईपीएल 2025 के दौरान दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद से ही भारतीय क्रिकेट में खलबली मच गई थी. फैंस ने इसके पीछे गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को ही जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया था. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने भी संकेत देते हुए हेड कोच पर निशाना साधा है.

---विज्ञापन---

Team India: टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. जिसके कारण ही कुछ फैंस को अब रोहित शर्मा और विराट कोहली की याद आ रही हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था. फैंस इसके पीछे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को जिम्मेदार मानते हैं. अब इशारों-इशारों में मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप लगा दिया है. 

मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर लगाया बड़ा आरोप 

दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक ही संन्यास का ऐलान किया था. ऐसे में फैंस आज तक उस फैसले से उबर नहीं पाए हैं. इस बारे में आज तक से बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने कहा, ‘न्यूजीलैंड या जिम्बाब्वे जैसी टीमों को ट्रांजिशन चाहिए. भारत जैसे देश में, जहां घरेलू क्रिकेट में टैलेंट की लाइन लगी है, ट्रांजिशन शब्द का कोई मतलब नहीं. अनावश्यक ट्रांजिशन के नाम पर विराट और रोहित जैसे खिलाड़ी, जो टेस्ट क्रिकेट की पवित्रता बनाए रखना चाहते थे, धीरे-धीरे किनारे कर दिए गए. माहौल ऐसा बनाया गया कि कोहली-रोहित जो खेलना चाहते थे, वो भी पीछे हट गए. माहौल में नकारात्मकता आने लगी.’  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मुझे कप्तानी को लेकर गिल से नहीं है कोई खतरा’, सूर्यकुमार यादव ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?

सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं रो-को 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. टी20 विश्व कप 2024 के फौरन बाद ही इन दोनों दिग्गजों ने सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा बोल दिया था. रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के बाद अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. अब दोनों ही दिग्गज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे. ये वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होने वाली है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Asia Cup RS 2025: सेमीफाइनल में क्या इंडिया की बदलेगी प्लेइंग 11? वैभव सूर्यवंशी पर होगी निगाहें 

First published on: Nov 20, 2025 07:46 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola