---विज्ञापन---

‘मुझे कप्तानी को लेकर गिल से नहीं है कोई खतरा’, सूर्यकुमार यादव ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?

Team India: टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. टेस्ट और वनडे में कप्तानी रहे शुभमन गिल अब टी20 में भी कप्तानी के दावेदार बनते जा रहे हैं. ऐसे में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलकर इस बारे में अपनी बात रखी है. गिल को लेकर कप्तान सूर्या ने इस बात की खुशी भी जताई है. 

---विज्ञापन---

Team India: टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी ने भी सभी का दिल जीता है. हालांकि उनकी फॉर्म फिलहाल चिंता का विषय बना हुआ है. भारतीय टीम फिलहाल टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है. ऐसे समय में शुभमन गिल को टी20 कप्तान बनाए जाने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर चलती रहती है. जिसके बारे में सवाल पूछे जाने पर मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब दिया है. 

कप्तानी को लेकर बोले सूर्यकुमार यादव 

टी20 की कप्तानी भी शुभमन गिल के हाथ में चले जाने की बात पर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘यह आपको बेहतर करने के लिए मोटिवेट करता है. हम दोनों के बीच मैदान के बाहर और मैदान पर कमाल का तालमेल है. मैं जानता हूं कि वह किस तरह का खिलाड़ी है, वह किस तरह का इंसान है. इससे मुझे खुद अच्छा करने में मदद मिलती है. मैंने डर बहुत पहले छोड़ दिया था. मेरा मानना ​​है कि अगर मैं हर उस चीज को फॉलो कर रहा हूं जो फॉलो करनी है, सच में कड़ी मेहनत कर रहा हूं, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा. लेकिन मैं उसके लिए सच में बहुत खुश हूं. उसने सच में बहुत अच्छा किया है.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बीच सीरीज टीम इंडिया का बदला कप्तान, साउथ अफ्रीका सीरीज से शुभमन बाहर!

अपनी कप्तानी के स्टाइल को लेकर भी बोले सूर्यकुमार 

बड़े टूर्नामेंट के करीब पहुंच चुके कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर बिल्कुल भी दबाव में नहीं नजर आते हैं. जिसके कारण ही उनकी जमकर तारीफ होती है. इस बारे में पूछे जाने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा. ‘मैं ग्राउंड पर बहुत रिलैक्स रहता हूँ, तब भी जब मुझ पर प्रेशर होता है. फील्डिंग के दौरान, मैं मुस्कुराता हूं. मैं बॉलर्स को उनकी बात कहने देता हूं. एक बॉलर के दिमाग में बहुत सी बातें चल रही होती हैं. यह एक टीम है और सबकी बात सुनना जरूरी है. हर कोई बहुत अलग-अलग बातें लेकर आता है.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, अब बिहार सरकार में बनीं सबसे युवा मंत्री, जानें कौन हैं श्रेयसी सिंह

First published on: Nov 20, 2025 04:25 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola