Asia Cup RS 2025: सेमीफाइनल में क्या इंडिया की बदलेगी प्लेइंग 11? वैभव सूर्यवंशी पर होगी निगाहें 

Asia Cup RS 2025: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया ए और बांग्लादेश ए की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं. दोनों ही टीमें लीग स्टेज में 1-1 मुकाबला हार कर आ रही हैं. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने को बेताब हैं, ऐसे में प्लेइंग 11 में भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ ही उतरना पसंद करेंगी. इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं. 

IND A vs BAN A

IND A vs BAN A

Asia Cup RS 2025: इंडिया ए और बांग्लादेश ए की टीमें दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ने वाली हैं. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 3 बजे खेला जाएगा. फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमें इस मुकाबले में अपनी पूरी जान लगाने वाली हैं. ऐसे में टीम इंडिया के फैंस की नजरें युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है. वैभव मौजूदा समय में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 

इंडिया ए के प्रदर्शन पर है सबकी नजर 

इंडिया ए सेमीफाइनल में जहां यूएई और ओमान के खिलाफ जीत कर आ रही है, तो वहीं बांग्लादेश की टीम हांगकांग और अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत कर यहां तक पहुंची है. इंडिया को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ए के खिलाफ हार मिली थी. वहीं बांग्लादेश को श्रीलंका ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इन दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में अब तक मुकाबला नहीं खेला गया है. ऐसे में पहली बार दोनों ही टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं. जितेश शर्मा की टीम हालांकि इस मुकाबले के दौरान ज्यादा दबाव में होगी.

कब और कहां देखें मुकाबला? 

एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के इस अहम मुकाबले का मजा फैंस सोनी स्पोर्टस पर उठा सकते हैं. वहीं सोनी लिव पर भी इस मुकाबले का प्रसारण होता है. इसके अलावा फैनकोड पर भी फैंस इस महामुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए के बीच 21 नवबंर को शाम 8 बजे से खेला जाएगा. फाइनल में अगर टीम इंडिया पहुंचती है, तो इस मुकाबले की विनर टीम से ही भिड़ंत होगी.

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

बांग्लादेश ए: हबीबुर्रहमान सोहन, जीशान आलम, जवाद अबरार, महिदुल इस्लाम अंकोन, अकबर अली (कप्तान) (विकेटकीपर), यासिर अली, एसएम मेहराब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल.

इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, नमन धीर, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैशाख.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ