Rohit Sharma, India vs Afghanistan 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला इतिहास के पन्नों पर भी अमर हो गया क्योंकि इस मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार डबल सुपर ओवर खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने आखिरकार जीत भी दर्ज की और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले, मैच में नाबाद शतक जड़ा और उसके बाद दोनों सुपर ओवर में भी उपयोगी रन बनाए। पर इसके बावजूद रोहित शर्मा विवादों में फंसते नजर आए। भारतीय कप्तान के ऊपर आईसीसी का नियम तोड़ने जैसे सवाल उठने लगे।
हिटमैन पर क्यों उठ रहे सवाल?
दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि रोहित शर्मा ने पहले सुपर ओवर में भारत के लिए बल्लेबाजी की। उनके साथ उतरे यशस्वी जायसवाल। रोहित शर्मा ने इस सुपर ओवर में 17 रन का लक्ष्य चेज करते हुए दो छक्के और एक सिंगल के साथ 3 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके बाद आखिरी गेंद पर जब टीम को 2 रन जीत के लिए चाहिए थे तो रोहित पवेलियन लौट गए। इसके बाद रिंकू सिंह उतरे। यह फैसला उस हद तक सही था जब तक रोहित को रिटायर्ड आउट माना जा रहा था और रिंकू सिंह युवा हैं, तेज भाग सकते हैं इसलिए उन्हें उतारा गया। लेकिन बवाल तब खड़ा हुआ जब रोहित दोबारा दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे।
इस नियम के कारण खड़ा हुआ विवाद
आईसीसी के नियम के मुताबिक जो बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हो जाता है वो दूसरे में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकता है। लेकिन पहले सुपर ओवर में रोहित शर्मा रिटायर्ड आउट हुए थे। क्योंकि रिटायर्ड हर्ट इसलिए नहीं माना जा सकता क्योंकि उनके ना ही चोट लगी थी और ना ही वह खेलने में असमर्थ थे। पर वह दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतर गए। इसी कारण यह सवाल हिटमैन पर उठे की उन्होंने आईसीसी का नियम तोड़ा। दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने 3 गेंदों पर 11 रन बनाए और यही भारत का स्कोर भी था। जवाब में अफगान टीम 1 रन बना सकी और रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी।
हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ जब दो सुपर ओवर देखने को मिले। हो सकता खिलाड़ी, टीमें और अंपायर इसके नियमों से पूरी तरह परिचित ना हों। इससे पहले सुपर ओवर टाई होने का मामला 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में आया था, लेकिन वहां बैक टू बैक एलिमिनेटर ओवर यानी सुपर ओवर के ऊपर सुपर ओवर का नियम नहीं था। उस वक्त इंग्लैंड को सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया था। इस पर महीनों तक विवाद चला। फिर आईसीसी ने नियम बदला और बैक टू बैक जब तक नतीजा नहीं आता सुपर ओवर करवाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, जानें कैसा रहा मैच में दो सुपर ओवर का पूरा रोमांच
यह भी पढ़ें- Deepfake Video Case: सचिन तेंदुलकर के मामले में आया नया मोड़, मुंबई साइबर पुलिस ने लिया एक्शन
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines