पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! पिछले मैच में शतक जड़ने वाला स्टार बल्लेबाज चोटिल, मंडराया 'शर्मनाक' हार का खतरा

Shan Masood Injured: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 अगस्त को दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाक टीम को तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार बल्लेबाज चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

Shan Masood Injured

शान मसूद हुए चोटिल (Image: AI)

Shan Masood Injured: पाकिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज 1-0 से आगे है और दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शान मसूद चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. पिछले मैच में मसूद ने शतक जड़ा था और वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे. उनका बाहर होना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

विज्ञापन

शान मसूद हुए चोटिल

शान मसूद को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन उंगली में चोट लगी थी. जेडन सील्स की गेंद पर बल्लेबाजी करते हुए एक गेंद इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की इंडेक्स फिंगर पर जा लगी, जिस वजह से वह चोटिल हो गए. शान मसूद अब पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रिटायरमेंट पर छलके अजिंक्य रहाणे के आंसू! 15 साल के करियर का अंत कर दिया भावुक मैसेज

पिछले मैच में जड़ा था शतक

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में 90 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. पाक टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन शान मसूद की बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीता. मसूद ने पहली पारी में 184 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन की पारी खेली थी, जिसमें 12 बाउंड्री शामिल थीं. दूसरी पारी में मसूद चोटिल होने के कारण सही तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 3 रन बनाकर आउट हो गए.

विज्ञापन

कब होगा दूसरा टेस्ट?

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है और पाकिस्तान अब सिर्फ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला सकता है. इन-फॉर्म शान मसूद की इंजरी के बाद पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम कमजोर हो गया और उन पर सीरीज में शर्मनाक हार का खतरा मंडरा रहा है. बता दें कि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 2 अगस्त 2026 को पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. देखना होगा कि इस मैच का नतीजा क्या रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ