Rohit Sharma-Rinku Singh, IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में जारी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई थी। पांचवें ओवर तक टीम ने 22 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद क्रीज पर दिखी डबल R की जोड़ी यानी रिंकू सिंह और रोहित शर्मा। इन दोनों ने उसके बाद अफगानिस्तान की इस कदर धुनाई करी कि आखिरी गेंद तक भारत का स्कोर था 4 विकेट पर 212 रन। दोनों ने नाबाद 190 रन जोड़ें और तीन बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। एक-एक करके जानते हैं पूरी लिस्ट:-
1- भारत के लिए सबसे बड़ी T20I पार्टनरशिप
- 190 नाबाद- रोहित शर्मा, रिंकू सिंह (बनाम अफगानिस्तान, 2024)
- 176- संजू सैमसन, दीपक हुड्डा (बनाम आयरलैंड, 2022)
- 165- रोहित शर्मा, केएल राहुल (बनाम श्रीलंका, 2017)
- 165- यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (बनाम वेस्टइंडीज, 2023)
2- एक टी20 इंटरनेशनल के ओवर में सबसे ज्यादा रन
- युवराज सिंह- 36 रन, बनाम इंग्लैंड (स्टुअर्ट ब्रॉड, 2007)
- कीरोन पोलार्ड- 36 रन, बनाम श्रीलंका (अकीला धनंजय, 2021)
- रोहित शर्मा, रिंकू सिंह- 36 रन, बनाम अफगानिस्तान (करीम जनत, 2024)
3- T20I में पांचवें या उससे नीचे के विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप
रिंकू सिंह और रोहित शर्मा की यह साझेदारी टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पांचवें या उससे नीचे के विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी रही है। इससे पहले नेपाल के दीपेंद्र आइरे और कुशल मल्ला ने हांगकांग के खिलाफ 2023 में 145 रन की साझेदारी की थी।
रोहित शर्मा का शानदार शतक
रोहित शर्मा ने इस पारी में 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन की शतकीय पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े तो रिंकू सिंह ने 39 गेंद खेलकर नाबाद 69 रन बनाए। रिंकू ने अपनी पारी में दो चौके और 6 छक्के लगाए। दोनों ने 22 रन पर चार विकेट से टीम को आगे बढ़ाया और 93 गेंदों पर ही नाबाद 190 रन जोड़ दिए। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली मैच के बीच बने टीम इंडिया के कप्तान, तीसरे टी20 में दिखा अद्भुत नजारा
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ठोका 5वां शतक, बन गए दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines