IND vs AFG: रोहित-रिंकू की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

Rohit Sharma-Rinku Singh Three World Records: रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 190 रनों की नाबाद और ऐतिहासिक पार्टनरशिप की।

Rohit Sharma Rinku Singh Three World Records 190 Runs Partnership Unbeaten IND vs AFG 3rd T20

Rohit Sharma Rinku Singh Three World Records 190 Runs Partnership Unbeaten IND vs AFG 3rd T20 (Image- News24)

Rohit Sharma-Rinku Singh, IND vs AFG 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में जारी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई थी। पांचवें ओवर तक टीम ने 22 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद क्रीज पर दिखी डबल R की जोड़ी यानी रिंकू सिंह और रोहित शर्मा। इन दोनों ने उसके बाद अफगानिस्तान की इस कदर धुनाई करी कि आखिरी गेंद तक भारत का स्कोर था 4 विकेट पर 212 रन। दोनों ने नाबाद 190 रन जोड़ें और तीन बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। एक-एक करके जानते हैं पूरी लिस्ट:-

विज्ञापन

1- भारत के लिए सबसे बड़ी T20I पार्टनरशिप

  • 190 नाबाद- रोहित शर्मा, रिंकू सिंह (बनाम अफगानिस्तान, 2024)
  • 176- संजू सैमसन, दीपक हुड्डा (बनाम आयरलैंड, 2022)
  • 165- रोहित शर्मा, केएल राहुल (बनाम श्रीलंका, 2017)
  • 165- यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (बनाम वेस्टइंडीज, 2023)

विज्ञापन

2- एक टी20 इंटरनेशनल के ओवर में सबसे ज्यादा रन

  • युवराज सिंह- 36 रन, बनाम इंग्लैंड (स्टुअर्ट ब्रॉड, 2007)
  • कीरोन पोलार्ड- 36 रन, बनाम श्रीलंका (अकीला धनंजय, 2021)
  • रोहित शर्मा, रिंकू सिंह- 36 रन, बनाम अफगानिस्तान (करीम जनत, 2024)

3- T20I में पांचवें या उससे नीचे के विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

रिंकू सिंह और रोहित शर्मा की यह साझेदारी टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पांचवें या उससे नीचे के विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी रही है। इससे पहले नेपाल के दीपेंद्र आइरे और कुशल मल्ला ने हांगकांग के खिलाफ 2023 में 145 रन की साझेदारी की थी।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का शानदार शतक

रोहित शर्मा ने इस पारी में 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन की शतकीय पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े तो रिंकू सिंह ने 39 गेंद खेलकर नाबाद 69 रन बनाए। रिंकू ने अपनी पारी में दो चौके और 6 छक्के लगाए। दोनों ने 22 रन पर चार विकेट से टीम को आगे बढ़ाया और 93 गेंदों पर ही नाबाद 190 रन जोड़ दिए। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ