Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट जगत में इस समय रोहित शर्मा चर्चा का विषय बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे मैच के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब टीम इंडिया में उनके सिलेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा. अचानक रोहित को लेकर यह फैसला हर किसी को हैरान कर गया है. शर्मा भी चयनकर्ताओं के इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे हैं.
खुश नहीं रोहित शर्मा!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा अब चयन समिति के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब भविष्य में उनके चयन पर विचार नहीं किया जाएगा. इसी वजह से लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है. रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान BCCI अधिकारियों से मिले थे और वो चयनकर्ताओं के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे.
BCCI की चयन समिति ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वह इस सीरीज के बाद उनसे आगे बढ़ने वाली है. पिछले हफ्ते चयन समिति ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर रोहित से इस विषय पर बात की थी. BCCI अब यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों पर फोकस करना चाहती है.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा का संन्यास पक्का? माता-पिता पहुंचे लंदन! लॉर्ड्स वनडे के बाद कर सकते हैं बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा लेंगे रिटायरमेंट?
IANS को BCCI के एक सोर्स ने बताया कि सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा पर यह फैसला छोड़ दिया है कि वो अभी रिटायरमेंट लेना चाहते हैं या वो इंतजार करना चाहते हैं. यह निर्णय निजी तौर पर रोहित पर छोड़ दिया गया है. मैसेज चयन समिति की ओर से साफ है कि उन्हें लॉर्ड्स वनडे के बाद नहीं चुना जाएगा. बता दें कि 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. देखना होगा कि रोहित इसके बाद क्या फैसला लेते हैं.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी मैच! कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड vs भारत तीसरा वनडे? नोट कर लीजिए टाइम
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
36 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
39 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines