रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी मैच! कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड vs भारत तीसरा वनडे? नोट कर लीजिए टाइम

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा का यह आखिरी मुकाबला हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं.

Rohit Sharma

रोहित का आखिरी मैच कब होगा? (Image: AI Generated)

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में होने जा रहा है. 19 जुलाई को होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा पर सभी की नजर रहने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है. शर्मा को इसके बाद टीम इंडिया में शायद नहीं चुना जाएगा. फैंस रोहित शर्मा को अंतिम बार खेलते हुए देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे. आइए जानते हैं कि मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर क्या है अपडेट?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब वो टीम इंडिया के वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं हैं. इसका सीधा अर्थ है कि अब रोहित के सिलेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा और टीम इंडिया किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देना चाहती है. इसी वजह से लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर में आखिरी बार उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की टाइमिंग बदल गई है. दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू हुआ था, लॉर्ड्स में होने वाला मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे लाइव?

रोहित शर्मा का संभावित आखिरी वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इंग्लिश, हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं में मैच प्रसारित किया जाएगा. फैंस रोहित के इस खास मैच को जियोहॉटस्टार के चैनलों पर भी लाइव देख सकते हैं.

1-1 की बराबरी पर सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी एक-एक की बराबरी पर है. पहला मैच भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया था. दूसरे मैच में इंग्लैंड ने कमबैक करते हुए 4 विकेट शेष रहते 234 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. अब देखना होगा कि लॉर्ड्स में जीत दर्ज करके कौन सी टीम सीरीज पर कब्जा जमाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ