रोहित शर्मा का संन्यास पक्का? माता-पिता पहुंचे लंदन! लॉर्ड्स वनडे के बाद कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीसरा वनडे मैच होने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें, तो यह रोहित शर्मा का आखिरी वनडे हो सकता है. अब उनके माता-पिता भी लंदन पहुंच चुके हैं.

Rohit Sharma

रोहित को लेकर बड़ा अपडेट (Image: AI Generated/Edited)

Rohit Sharma: रोहित शर्मा अब अपने रिटायरमेंट के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा लॉर्ड्स में होने वाले भारत और इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच के बाद टीम से बाहर हो जाएंगे. सिलेक्शन कमेटी ने अब उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया है. अब इन खबरों के बीच रोहित शर्मा के परिवार को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के माता-पिता लॉर्ड्स वनडे मैच देखने के लिए लंदन पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के माता-पिता पहुंचे लंदन!

क्रेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंच चुके हैं. वो लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच देखने के लिए आए हैं. इसने अब रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों को हवा दे दी है. रोहित शर्मा का अपने माता-पिता को मैच देखने के लिए बुलाना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि यह उनके वनडे करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है और वो अपने परिवार के सामने यह मुकाबला खेलना चाहते हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज के बाद नहीं मिलेगा मौका?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब वो भारतीय टीम के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. अब चयनकर्ता उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं और अन्य खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मैनेजमेंट ने यह फैसला रोहित शर्मा पर छोड़ दिया है कि वह अभी रिटायर होना चाहते हैं या नहीं.

विज्ञापन

कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह?

अगर रोहित शर्मा को लेकर आई रिपोर्ट्स सही हैं, तो उनकी जगह यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछली वनडे सीरीज में शतक जड़ा था और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. 2027 के वर्ल्ड कप में अभी लगभग 14-15 महीने हैं. ऐसे में मैनेजमेंट के पास जायसवाल और किशन को बड़े टूर्नामेंट से पहले तैयार करने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ