ODI World Cup 2023 IND vs ENG: वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपना अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। इस टूर्नामेंट में ये भारत का 6वां मुकाबला है और भारत ने अभी तक अपने सभी मैच जीते है। विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। वहीं अब रोहित के सामने दो रिकॉर्ड है जिनको तोड़ने के वो बेहद करीब है। इस मैच में रोहित वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
रोहित के निशाने पर दो रिकॉर्ड
विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा ने अभी तक 311 रन बनाए है। इस मैच में अगर रोहित के बल्ले से 57 रन निकल जाते है तो वो क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बता दें, गेल ने 301 मैचों की 294 पारियां खेलते हुए 10480 रन बनाए है जबकि दूसरी तरफ रोहित के नाम 256 मैचों की 248 पारियों में 10423 हैं। वहीं अब रोहित इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज एक कदम दूर है। इससे पहले रोहित गेल के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को पहले तोड़ चुकें हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या की रिकवरी को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
18 हजार रन करेंगे पूरे
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में रोहित के सामने 18 हजार पूरे करने का भी मौका है। फिलहाल रोहित के नाम 456 मैचों की 476 पारियों में 17953 रन है। अगर रोहित इस मैच में 47 रन बना लेते है तो इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 18 हजार बनाने वाले बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। जिस फॉर्म में रोहित शर्मा फिलहाल दिखाई दे रहे हैं लगता है इस मैच में ये दोनों रिकॉर्ड टूटने संभव है। विश्व कप 2023 में रोहित अभी तक एक शतक भी लगा चुकें हैं।
सेमीफाइनल की करार पर टीम इंडिया
बता दें, अपने सभी मैच जीतकर भारतीय टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ पहले स्थान पर है। यहां से टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना काफी आसान माना जा रहा है। अभी भारतीय टीम को विश्व कप 2023 में 4 लीग मैच और खेलने है। ये चार मैच टीम इंडिया को इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका के साथ खेलने है।
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
22 mins agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
25 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines