FIFA World Cup के फाइनल में लियोनेल मेसी तोड़ेंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड! स्पेन के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर दिग्गज

Lionel Messi: लियोनेल मेसी एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल खेलते हुए नजर आएंगे. उनकी टीम अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन से होने वाली है. मेसी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं और अब उनके पास फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका है.

Lionel Messi

मेसी के पास इतिहास रचने का मौका (Image: Instagram/afaseleccion)

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन की भिड़ंत होने जा रही है. दोनों ही देशों का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब फाइनल में वो जीत के इरादे से उतरेंगे. लियोनेल मेसी के लिए यह टूर्नामेंट यादगार साबित हुआ है. मेसी ने अब तक 8 गोल किए हैं और अर्जेंटीना की सफलता में उनका सबसे बड़ा योगदान है. अब फाइनल में लियोनेल मेसी कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं. आइए ऐसे ही 3 बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जिन्हें मेसी ध्वस्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

1. दो वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान

लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीता था. अगर अर्जेंटीना 2026 का वर्ल्ड कप जीतने में सफल होती है, तो मेसी इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिनकी कप्तानी में किसी टीम ने दो विश्व कप खिताब जीते हों. मेसी ने अगर ऐसा कर दिखाया, तो उनका यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी अन्य कप्तान के लिए भविष्य में नामुमकिन सा हो जाएगा.

विज्ञापन

2. विजेता टीम की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

ब्राजील के रोनाल्डो नजारियो ने 2002 के वर्ल्ड कप में 8 गोल किए थे और उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी. मेसी ने 2026 के संस्करण में 8 गोल किए हैं. अगर वो एक गोल कर देते हैं और उनकी टीम फीफा वर्ल्ड कप जीतने में सफल होती है, तो वो विजेता टीम की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

3. तीन बार गोल्डन बॉल जीतना

लियोनेल मेसी ने 2014 और 2022 में गोल्डन बॉल जीती थी. वो दो बार ये खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. अगर फाइनल में भी वह शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाते हैं, तो वो गोल्डन बॉल जीत जाएंगे. इसी के साथ वो फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में तीन बार गोल्डन बॉल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ