Rohit Sharma: भारतीय टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर अपने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया है. अब हिटमैन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए. जिसमें अभी लंबा समय है. जिसके कारण ही हिटमैन फिलहाल लंदन में समय बिता रहे हैं. इसी दौरान पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमें रोहित एक नए लुक में नजर आ रहे हैं. फिलहाल उनके उस नए लुक की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है.
रोहित शर्मा का नया लुक हुआ वायरल
सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा फिलहाल क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उनका उम्र 10 साल छोटी नजर आ रही है. रोहित की ये तस्वीर रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. हिटमैन लंबे समय के बाद इस लुक में नजर आए हैं. जिसके कारण ही फैंस के बीच ये चर्चा का विषय बन गया है. इंग्लैंड दौरे के समय उनको लेकर कई चौंकाने वाले खबरें आ रही थी.
दावा किया जा रहा था कि इस दौरे के बाद हिटमैन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल देंगे. इन सभी खबरों को रोहित ने बल्ले के साथ अफवाह करार दे दिया. उन्होंने लॉर्ड्स में शानदार शतक जड़कर अपनों सभी आलोचकों को जवाब दिया. रोहित अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करके आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Team India Schedule: टीम इंडिया की आगामी 8 सीरीज की लिस्ट आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल
साल 2026 में औसत दर्जे का रहा है रोहित का प्रदर्शन
अब तक रोहित शर्मा ने साल 2026 में 9 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.11 की औसत स 379 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट भी 99.21 की रहा है. अगर इन आंकड़ों पर नजर डाले, तो अच्छे नजर आते हैं. हालांकि रोहित जिस लेवल के खिलाड़ी हैं, उनके हिसाब से ये ठीक-ठाक प्रदर्शन हैं. ऐसे में आने वाले मैचों में अगर वो बड़े स्कोर बनाते हैं, तो उनकी जगह पर कोई भी सवाल खड़ा नहीं कर सकता है.
ये भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड कप 2027 जीतने के लिए टीम इंडिया को दूर करनी होगी ये 5 कमी, गिल-गंभीर के सामने है बड़ा चैलेंज
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
39 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
57 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines