---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

संन्यास के बाद भी बदला नहीं है रोहित शर्मा का अंदाज, टीम इंडिया के लिए अपने ‘फ्यूचर’ प्लान पर दिया हिंट!

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। वो सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आएंगे। दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट के बावजूद भी उनका अंदाज नहीं बदला है। उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान और खेलने के तरीके पर हिंट दिया है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma: रोहित शर्मा भारत क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में रोहित ने अपने खेलने का अंदाज बदला है। अब वो ज्यादा आक्रमक हो गए हैं और शॉट्स लगाना पसंद करते हैं। भले ही शर्मा ने टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है लेकिन उनका अंदाज नहीं बदला है। उन्होंने अब बताया कि वो सभी के खिलाफ छक्के जड़ना पसंद करते हैं और वो ऐसा करते रहेंगे।

रोहित शर्मा को गेंदबाजों से फर्क नहीं पड़ता

ओरल बी के इवेंट में रोहित शर्मा से पूछा गया कि किस एक गेंदबाज के खिलाफ छक्के लगाने में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है। जवाब में रोहित ने बताया कि वो सभी के खिलाफ छक्के लगाना पसंद करेंगे। उन्होंने हिंट दिया कि वनडे में आक्रमक अंदाज ही उनका फ्यूचर प्लान रहने वाला है। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से बताऊं, तो हर किसी के खिलाफ। मैं सभी को छक्के जड़ना पसंद करूंगा। कोई एक नहीं है। मेरा सोचने का तरीका हमेशा एक जैसा रहा है। मैं सिर्फ शॉट लगाना पसंद करता हूं। फर्क नहीं पड़ता कि मेरे सामने कौन है।’

---विज्ञापन---

रोहित ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट, टी20 अंतर्राष्ट्रीय और वनडे को मिलाकर रोहित ने 637 छक्के लगाए हैं। दूसरे पायदान पर क्रिस गेल 553 सिक्स के साथ मौजूद हैं। दोनों के बीच छक्कों के मामले में काफी अंतर है। रोहित ने यह बता दिया है कि वो अपना अंदाज नहीं बदलेंगे और आगे भी इसी तरह से खेलते हुए छक्के लगाना पसंद करेंगे। ऐसे में वो काफी आगे निकल सकते हैं।

मैदान पर कब होगी रोहित शर्मा की वापसी?

रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हुए नजर आएंगे। IPL 2025 के बाद से रोहित मैदान पर नजर नहीं आए हैं। भारत की अगली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में है। इस श्रृंखला द्वारा हिटमैन का मैदान पर रिटर्न हो जाएगा। तीन ODI मैचों की सीरीज होने वाली है, जिसका शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

---विज्ञापन---
तारीखमैचस्थान
19 अक्टूबर 2025भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला ODIपर्थ स्टेडियम, पर्थ
23 अक्टूबर 2025भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा ODIएडिलेड ओवल, एडिलेड
25 अक्टूबर 2025भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा ODIसिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

ये भी पढ़ें:- एशिया कप में भारत-पाक मैच पर जारी विवाद से तनाव में एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड! किया ‘बॉयकॉट’ के खतरे का जिक्र

First published on: Aug 29, 2025 10:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola