हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर भी आया अपडेट

Rohit Sharma Likely to Captain MI: रोहित शर्मा एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. IPL 2027 के लिए उन्हें टीम मैनेजमेंट द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकते हैं (Image: ANI)

Rohit Sharma Likely to Captain MI: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच बना दिया गया है, वहीं कोचिंग स्टाफ में कुछ नए लोगों की एंट्री हुई है. काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे. इसी वजह से MI के नए कप्तान को लेकर सवाल खड़ा हो रहा था. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी सौंपी जा सकती है.

रोहित शर्मा बन सकते हैं MI के नए कप्तान

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के समापन के बाद कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या से आगे बढ़ने का मन बना लिया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा अब MI के नए कप्तान बन सकते हैं. सोर्स ने कहा, ‘रोहित शर्मा ने कप्तानी के लिए तिलक वर्मा के नाम का सुझाव दिया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने आग्रह किया है कि वह दोबारा कप्तानी निभाएं. रोहित के न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले कई विषयों पर चर्चा हुई और रोहित के सुझावों पर नए कोच की नियुक्ति के समय भी विचार किया गया है.’

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, बने एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस जल्द कर सकती है ऐलान

अभी तक रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस ने ऐलान नहीं किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम मैनेजमेंट कोच से जुड़े फैसले लेने के बाद रिटेंशन के बारे में बात करेगी. बताया जा रहा है कि नवंबर के मध्य तक टीमों को अपनी रिलीज और रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी. रिटेंशन की तारीख करीब आती जा रही है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट जल्द ही रोहित को कप्तान बनाने की घोषणा कर सकती है.

हार्दिक पांड्या का क्या होगा फ्यूचर?

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने और ट्रेड के जरिए किसी अन्य टीम में जाने की बातें सामने आई हैं. हालांकि, अगर हार्दिक पांड्या का ट्रेड नहीं हुआ, तो वह रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर ट्रेड सफल नहीं हो पाया, तो हार्दिक, रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए मान गए हैं. नवंबर के शुरुआती दो हफ्तों में मुंबई इंडियंस के फ्यूचर को लेकर खुलासा हो जाएगा.

विज्ञापन

बता दें कि महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड नए हेड कोच बन गए हैं. टीम मैनेजमेंट ने रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को गेंदबाजी कोच और टी दिलीप को फील्डिंग कोच बना दिया है. इसके अलावा धवल कुलकर्णी डेवलपमेंटल गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी, पिछले सीजन में हो गए थे फेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola