---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया में रोहित शर्मा की जगह फिट बैठेंगे ये 5 ओपनर, एक तो पहले से ही खेल रहा है ODI

Rohit Sharma Replacements: रोहित शर्मा को लेकर लगातार रिपोर्ट सामने आ रही है कि इंग्लैंड के दौरे पर होने वाला आखिरी वनडे मुकाबला उनके करियर का भी आखिरी मैच होगा. टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी हैं जो कि लगातार ओपनिंग स्लॉट के लिए तैयार हैं. आइए आपको भी बताते हैं 5 ओपनर्स के नाम.

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Replacements: टीम इंडिया साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया को पहले मैच में जीत मिली तो वहीं दूसरे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में अभी तक दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है. पहले मैच में उन्होंने 11 रन बनाए तो वहीं दूसरे मैच में केवल 26 रन ही बना पाए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया का मैनेजमेंट रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहा है और इस सीरीज का आखिरी मुकाबला उनके लिए टीम इंडिया के साथ भी आखिरी हो सकता है. ऐसे में अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो कौन से 3 ओपनिंग बल्लेबाज टीम में उनकी जगह ले सकते हैं आइए आपको बताते हैं.

ईशान किशन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए वनडे में 31 मैच खेले हैं, जिसमें 43 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1093 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो वनडे में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा भी कर चुके हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने ताबड़तोड़ शतक जड़ा था. ऐसे में वो रोहित की जगह लेते हुए नजर आ सकते हैं. 

---विज्ञापन---

साई सुदर्शन

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले साई सुदर्शन की टेस्ट के बाद वनडे टीम इंडिया में भी एंट्री हो सकती है. उनका हालिया फॉर्म शानदार रहा है और शुभमन गिल उनको काफी पसंद भी करते हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक केवल 3 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 63.50 की औसत से 127 रन बनाए हैं. 

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ भी रोहित शर्मा की जगह टीम इंडिया में ओपनिंग के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं. उन्होंने हाल ही में ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 9 वनडे मुकाबले खेले हैं जिनकी 8 पारियों में उनके बल्ले से 228 रन निकले हैं. इस दौरान वो एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. उनका अनुभव टीम इंडिया के काफी काम आ सकता है. 

---विज्ञापन---

यशस्वी जायसवाल

24 साल के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टीम इंडिया में रोहित शर्मा की जगह शामिल किया जा सकता है. उन्हें हाल ही में विराट कोहली के चोटिल होने पर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक भी जड़ा था. उन्होंने अब तक 6 वनडे मैचों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं. 

अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया के लिए टी20 में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी मैनेजमेंट रोहित शर्मा की जगह वनडे में मौका दे सकता है. उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू नहीं किया है. लिस्ट ए में उन्होंने 69 मैचों में 4 शतक हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ENG vs IND:‘…ये सभी अफवाह’, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच ‘तकरार’ को लेकर बोले बल्लेबाजी कोच, पेश की सफाई

First published on: Jul 17, 2026 09:38 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola