ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को लगा एक और झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल, खेलने पर सस्पेंस

ENG vs IND: टीम इंडिया को कार्डिफ में हार का सामना करना पड़ा साथ ही इस मैच से टीम के लिए एक खराब खबर सामने आ रही है. टीम के स्टार ऑलराउंडर इस मैच में बल्लेबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए. ऐसे में अब उनके तीसरे वनडे में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

jacket - 2026-07-17T102424.853

ENG vs IND: टीम इंडिया को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनको हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई है. इसी के चलते वो बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग करने के लिए भी नहीं उतरे और टीम इंडिया को एक कम गेंदबाज से साथ ही मैदान पर उतरना पड़ा. ऐसे में अब आशंका है कि चोट की वजह से सुंदर तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले से भी बाहर हो जाएंगे, जो कि टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है.

विज्ञापन

मैदान पर काफी मुश्किलों में दिखे सुंदर

कार्डिफ के मैदान पर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. पारी के 33वें ओवर में विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी का मौका मिला. अगले ही ओवर में वो दर्द में नजर आ रहे थे. साकिब महमूद की गेंद पर उन्होंने एक शॉट खेला और काफी परेशानी में दिखे. उनकी हालत को देखते हुए फिजियो को मैदान पर आना पड़ा. सुंदर इस पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई और केवल 233 रनों का स्कोर ही बना पाई.

विज्ञापन

2 ऑलराउंडर पहले ही हैं टीम से बाहर

टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों की चोट से एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है. हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी जैसे स्टार ऑलराउंडर पहले ही चोटिल होने के चलते सीरीज से बाहर हैं. इसी के साथ तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की इंजरी ने भी टीम की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. ऐसे मुश्किल समय में अब वाशिंगटन सुंदर का चोटिल होना टीम को तीसरे वनडे में भारी पड़ सकता है. पहले वनडे में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन अब लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ