Rohit Sharma Inning: भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. रोहित शर्मा पहले मैच में अनलकी रहे थे और शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी के कारण रनआउट हो गए थे. हालांकि, दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने धमाल मचा दिया. कुछ समय पहले रोहित शर्मा के चोटिल होने की अटकलें सामने आ रही थीं लेकिन अब ‘हिटमैन’ ने लखनऊ में खूबसूरत पारी खेलते हुए सभी अफवाहों को दूर कर दिया है.
रोहित शर्मा का लखनऊ में धमाका
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रोहित शर्मा को 16 मिमी का ग्रेड-3 हैमस्ट्रिंग टियर हुआ था. इसने सभी फैंस की चिंता बढ़ा दी थी और सभी यह मानकर चल रहे थे कि रोहित लखनऊ में नहीं खेलेंगे. उनके इंग्लैंड दौरे का हिस्सा बनने पर भी खतरा मंडरा रहा था. हालांकि, रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच का हिस्सा बने और उन्होंने शानदार पारी खेलकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.
रोहित शर्मा पहली ही गेंद से अच्छे टच में नजर आए. उन्होंने 39 गेंदों में 123.08 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों की शानदार पारी खेली. इसी बीच उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े. पारी के 14वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर रोहित क्लीन बोल्ड हो गए और उनकी खूबसूरत पारी का अंत हो गया. हालांकि, शर्मा ने अपनी शानदार पारी से बता दिया कि वो बेहतरीन टच में हैं.
फ्लॉप हुए यशस्वी जायसवाल
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना गया था, तो फैंस ने सिलेक्टर्स की जमकर आलोचना की थी. विराट कोहली के चोटिल होने के बाद जायसवाल को स्क्वाड में जगह मिली. पहले मैच में जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाया. दूसरे मैच में नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के बाद जायसवाल को प्लेइंग 11 में जगह मिली. यशस्वी ओपनिंग करने आए, लेकिन 9 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines