रोहित शर्मा ने विराट कोहली के नन्हे फैन के साथ किया दिल छूने वाला काम, इंटरनेट पर वायरल हुआ Video

Rohit Sharma Hugs Young Virat Kohli Fan: विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान जब मुंबई और सिक्किम का मैच खत्म हो गया, तब विराट कोहली की जर्सी पहना हुए एक नन्हा फैन रोहित के पैर छूने लगा, तब हिटमैन के गेस्चर ने हर किसी का दिल जीत लिया.

Rohit Sharma Child Fan

Rohit Sharma

Rohit Sharma Hugs Young Virat Kohli Fan: रोहित शर्मा की घरेलू क्रिकेट में वापसी ने फैंस को रोमांच का एक ऐसा पल दिया जो स्कोरकार्ड से कहीं आगे चला गया. मुंबई ने 24 दिसंबर को जयपुर में सिक्किम के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी का शुरुआती मुकाबला खेला. जब लोग ‘हिटमैन’ को देखने के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में उमड़ पड़े, तो एक नन्हे फैन ने एक ऐसी मेमोरी क्रिएट जो जल्दी ही उस दिन की सबसे दिल को छू लेने वाली तस्वीर बन गई.

विज्ञापन

विराट के नन्हे फैन को लगाया गले

जयपुर में मैच के बाद, विराट कोहली की नंबर 18 भारत टेस्ट जर्सी पहने एक नन्हा फैन रोहित की ओर दौड़ा और उनके पैर छूने की कोशिश की. रोहित ने बड़े ही प्यार से बच्चे को बीच में रोक लिया और उसे गले लगा लिया. ये सिंपल लेकिन इफेक्टिव गेस्चर वहां मौजूद लोगों की जोरदार तालियों की गूंज में बदल गया. इस प्यार भरे लम्हे को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है. हर कोई ‘हिटमैन’ के इस बिहेवियर की तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन

रोहित की विस्फोटक पारी

जयपुर के इस इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने 94 गेंदों में शानदार 155 रनों की बेहद विस्फोटक पारी खेली और मुंबई टीम को सिक्किम के खिलाफ 8 विकेट की जीत दिलाने में मदद की. रोहित 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेलने उतरे थे. दर्शक भी यहां भारी तादाद में उन्हें देखने पहुंचे थे.

विज्ञापन

सिक्किम की हार

सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, उन्होंने 50 ओवर 7 विकेट पर 236 रन बनाकर मुंबई के लिए 237 का टारगेट दिया. इसके बाद रोहित शर्मा और अंगकृष रघुवंशी मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने आए, फिर ‘हिटमैन’ तेजी से खेलते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया. आखिर में सरफराज खान और मुशीर खान ने मुंबई को फिनिशिंग स्कोर तक पहुंचा दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ