Rohit Sharma First Interview After WC Loss: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का गम भुला नहीं पा रहे हैं। तकरीबन 22-23 दिन बाद अब पहली बार भारतीय कप्तान कैमरे के सामने नजर आए हैं। उनका वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद पहला इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान भी उनके चेहरे पर रौनक नहीं दिख रही थी। साफ पता चल रहा था कि, शायद अभी तक वह उस गम को छुपा नहीं पा रहे हैं। उनके इस इंटरव्यू का वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया।
क्या बोले रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा ने कहा,’मुझे नहीं पता था कि कैसे इससे बाहर निकलूं। पहले कुछ दिनों में मुझे कुछ नहीं पता था क्या करूं। मेरी फैमिली मेरे दोस्तों ने चीजों को आसान किया और मेरा साथ दिया। लेकिन मूव ऑन करना आसान नहीं था। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण होता है। जब आपने सब अच्छा किया आप जो कर सकते थे आपने किया। अगर मुझसे कोई पूछेगा कि आपने क्या गलत किया मेरे पास जवाब नहीं होगा। हमने 10 मैच जीते। परफेक्ट कभी कोई नहीं होता आप जीतते हैं तब भी गलतियां करते हैं। मैं टीम के लिए काफी गर्व महसूस करता हूं।’
यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्या शम्सी ने किया SKY का ‘अपमान’? सूर्या का विकेट लेते ही निकाला जूता; Video हुआ वायरल
लोगों ने गुस्सा नहीं प्यार दिखाया…
हिटमैन ने आगे बताया,’फाइनल के बाद मेरे लिए आसान नहीं था कैसे निकलूं उससे बाहर। मैंने कहीं दूर जाने का फैसला किया जहां इससे बाहर निकल पाउं। मैं जहां भी जा रहा था वो यादें साथ थीं। लेकिन सभी का शुक्रिया कि हमें इतना सपोर्ट मिला। एक-डेढ़ महीने लोगों ने हमारा साथ दिया, स्टेडियम आए, हमें सपोर्ट किया। उनका सभी का बहुत शुक्रिया। मुझे उन सभी के लिए बुरा लगा। लेकिन सबसे अच्छी बात थी कि जब मैं लोगों से मिला उन्होंने हमें समझा। उनके अंदर गुस्सा नहीं था बल्कि जब मैं उनसे मिला तो प्योर लव दिखा। इससे मुझे ताकत मिली और मैं आगे बढ़ पा रहा हूं।’
यह भी पढ़ें- Watch Video: ‘I Am Sorry…’, टीम इंडिया की हार के बाद रिंकू सिंह ने मांगी माफी
साउथ अफ्रीका दौरे पर लौटेंगे रोहित
रोहित शर्मा अब ब्रेक के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर लौटने वाले हैं। सबसे पहले वह इंडिया ए के लिए खेलते दिखेंगे। उसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वह बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए वापसी करेंगे। इस सीरीज के लिए वनडे व टी20 टीम का वह हिस्सा नहीं हैं। अभी सवाल खड़े हो रहे हैं कि, वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं। कहीं-कहीं खबरें हैं कि बोर्ड उन्हें बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में देखना चाह रहा है। लेकिन अभी इसको लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
28 mins agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
7 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
9 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
10 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
11 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
11 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
12 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
13 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines