हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

TV पर डेब्यू करने जा रहे हैं टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा, फैमिली फुल हाउस में आएंगे नजर

Rohit Sharma: टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. जहां पर वो सिर्फ अब टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. इसके साथ ही अब हिटमैन अपने टीवी डेब्यू के लिए भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
सोनी टीवी पर अब डेब्यू करेंगे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Pic Credit- Sony Liv)

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं नजर आए हैं. अब रोहित सीधे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के दौरान ही मैदान पर नजर आएंगे. इस लंबे ब्रेक के दौरान हिटमैन ने अपना टीवी डेब्यू करने का फैसला किया है. जिसका हिंट वो लंबे समय से दे रहे थे. अब रोहित के शो का नाम पता चल गया है. इसी के साथ इस शो के शुरू होने की डेट भी सोनी टीवी से एक धमाकेदार प्रोमो डालकर आउट कर दिया है. 

रोहित शर्मा अब टीवी डेब्यू के लिए हैं तैयार 

सोनी टीवी से रोहित शर्मा अब इंटरटेंनमेंट जगत में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित सोनी टीवी पर अपना खुद का शो ला रहे हैं. जिसका प्रोमो अब सोनी टीवी ने लांच कर दिया है. सोनी के इस नए शो का नाम फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा है. जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है. हिटमैन के इस शो का सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं. 

हिटमैन से पहले सिर्फ सौरव गांगुली ने ही अपना टीवी शो लांच किया है. हालांकि बात टीवी में करने की करें तो उस लिस्ट में कई नाम नजर आते हैं, लेकिन अपना शो लेकर आना बड़ी अजीवमेंट की तरह है. हालांकि इसी के साथ ही अब साफ हो गया कि रोहित शर्मा ने पोस्ट रिटायरमेंट प्लान बनाना शुरू कर दिया है. रोहित असल जिंदगी में भी बहुत ज्यादा फनी है, ऐसे में सभी फैंस इस शो को देखने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि अभी तक शो के फॉर्मेट को लेकर सोनी टीवी ने कुछ भी साफ नहीं किया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे हिटमैन 

भले ही रोहित अपना टीवी डेब्यू 19 सितंबर से कर रहे हैं, लेकिन वो टीम इंडिया के लिए भी खेलते रहेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अगर रोहित के बल्ले से 2 बड़ी देखने को मिली तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खिलाने के बारे में सोच सकती है. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में खेलेंगे मयंक अग्रवाल, काउंटी चैंपियनशिप के लिए डरहम ने किया साइन

विज्ञापन

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट के लिए नहीं देख रही है. टीम मैनेजमेंट अब रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को वनडे फॉर्मेट में भी मौका देना चाहती है. यशस्वी ने पिछले 3 वनडे मुकाबले में 2 धमाकेदार शतक जड़े हैं. इसके अलावा बैकअप के रुप में अब ऋतुराज गायकवाड़ को देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल मैच में किया कमाल, नॉर्थ जोन के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola