हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रोहित शर्मा ने ठुकराया KKR में शामिल होने का 'ऑफर', एक शब्द में किया इनकार, VIDEO वायरल

Rohit Sharma Declined KKR Offer: रोहित शर्मा को अपने टीवी शो के दौरान KKR का हिस्सा बनने का ऑफर मिला. KKR के कोच के इस ऑफर को रोहित शर्मा ने तुरंत ठुकरा दिया. इसी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
रोहित शर्मा ने ठुकराया KKR हेड कोच का ऑफर (Image: ANI)

Rohit Sharma Declined KKR Offer: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. वह ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ नाम का अपना एक शो लेकर आ रहे हैं. रोहित शर्मा ने इस शो के पहले एपिसोड में अपने IPL फ्यूचर को लेकर बड़ा खुलासा किया. सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने उन्हें इशारों-इशारों में अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर दिया. इस पर रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया और उन्होंने सिर्फ एक शब्द में इनकार कर दिया.

रोहित ने ठुकराया नायर का ऑफर

रोहित शर्मा के शो पर अभिषेक नायर, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर गेस्ट बनकर आए. रोहित पीले रंग के कपड़े पहने हुए नजर आ रहे थे. इसी बीच KKR के हेड कोच और भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने ‘CSK, CSK’ चैंट करके रोहित के मजे लेने की कोशिश की. नायर ने इसके बाद हिटमैन को सुझाव दिया कि वह पर्पल और गोल्ड रंग के कपड़ों में अच्छे लगेंगे. दरअसल, इस रंग की जर्सी KKR पहनती है. उन्होंने रोहित शर्मा को एक तरह से नाइट राइडर्स में शामिल होने का ऑफर दे दिया.

अभिषेक नायर के ऑफर के बाद फैंस नाखुश हो गए और वह ‘मुंबई, मुंबई’ चिल्लाने लगे. रोहित ने इसके बाद एक शब्द में जवाब दिया, जिसका सभी ने दिल जीत लिया. रोहित ने ‘फॉरएवर (हमेशा)’ शब्द का उपयोग करके साफ कर दिया कि वह मुंबई इंडियंस के लिए लॉयल हैं और इसी टीम के लिए आगे भी खेलेंगे. उनका अभी टीम बदलने का कोई मन नहीं है.

विज्ञापन

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स पर लगे मारपीट के आरोप खारिज, पुलिस ने बंद की जांच, ECB लेगा सख्त एक्शन?

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े स्टार रहे हैं रोहित

रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. उन्होंने 2013 से 2020 के बीच MI को पांच बार चैंपियन बनाया. रोहित पिछले 16 साल से मुंबई के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. रोहित अपने करियर के अंतिम दौर में हैं और उनके बयान से साफ हो गया कि वह मुंबई इंडियंस के लिए ही अपने करियर का आखिरी IPL मैच खेलेंगे.

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद KKR को अब नए कप्तान की जरूरत है. शायद इसी वजह से उन्होंने रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने का ऑफर दिया. हालांकि, रोहित का MI छोड़ने का कोई मन नहीं है. संभव है कि हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए KKR का हिस्सा बन जाएं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 ऑक्शन को लेकर बड़ा खुलासा, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लगेगी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola