हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा की 426 दिन बाद होगी टी20 इंटरनेशनल में वापसी! AFG सीरीज में कप्तानी कर सकते हैं हिटमैन

Rohit Sharma T20 International Return: रोहित शर्मा ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 10 नवंबर 2022 को खेला था। अब तकरीबन 14 महीनों बाद फिर वह इस फॉर्मेट में लौट सकते हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma Can Captain Team India Afghanistan T20 Series T20 World Cup 2024

Rohit Sharma T20 International Return: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2022 वर्ल्ड कप के बाद से नहीं खेला है। लेकिन अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक बार फिर से रोहित शर्मा का नाम कप्तानी के लिए चर्चा में हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया था। अब उसके बाद कहा जा रहा था कि बीसीसीआई ने रोहित को ही टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी के लिए फर्स्ट च्वॉइस रखा है। अब हार्दिक पांड्या के अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने की खबरों के बीच रोहित शर्मा की वापसी की अटकलें लगने लगी हैं।

रोहित की क्यों हो सकती है वापसी?

रोहित शर्मा की वापसी होने के पक्ष में सबसे बड़ा कारण है कि सूर्यकुमार यादव भी चोटिल होकर बाहर हैं। वहीं हार्दिक पांड्या को लेकर भी कहा जा रहा है कि वो अब अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित के बिना लगातार टीम इंडिया के लिए टी20 में कप्तानी करने वाले दोनों खिलाड़ी बाहर हैं। केएल राहुल ने भी वर्ल्ड कप के बाद से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। जब रोहित शर्मा पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए विचार हो रहा है तो उससे पहले होने वाली आखिरी सीरीज में उन्हें बतौर कप्तान वापस बुलाना एक शानदार कदम साबित हो सकता है।

426 दिन बाद हो सकती है वापसी!

रोहित शर्मा ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर 2022 को खेला था। उस मुकाबले के बाद से रोहित इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। हालांकि, आईपीएल 2023 का पूरा सीजन रोहित शर्मा खेले थे। पर अब अगर 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में वो लौटते हैं तो 426 दिनों के बाद उनकी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होगी। अभी हालांकि, इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से किसी अपडेट का इंतजार है।

विज्ञापन

रोहित ने दिया था मजेदार जवाब

हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर जब सेंचुरियन टेस्ट से पूर्व रोहित शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया था, उस वक्त उनसे टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा सवाल किया गया था। वह सीधे तौर पर उसका जवाब देते हुए बचे थे लेकिन हंसते हुए उन्होंने यह कहा था,’मिलेगा जरूरी मिलेगा इसका जवाब आपको।’ उससे अंदाजा लगाया जाने लगा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले होने वाली भारत की आखिरी टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा टीम में वापस लौट सकते हैं और वो भी बतौर कप्तान।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका को झटका! 11 नहीं सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी मेजबान टीम?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya अफगानिस्तान सीरीज से बाहर! IPL 2024 को लेकर भी मिला अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola