हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 में रोहित शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी, ICC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

Rohit Sharma Brand Ambassador: रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछला विश्व कप जीता था. वो भले ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायर हो चुके हैं लेकिन अगले वर्ल्ड कप में वो बड़ी भूमिका में दिखाई देंगे. ICC ने ऑफिशियल तौर पर फैंस को खुशखबरी दे दी है.

विज्ञापन
रोहित फैंस के लिए बड़ी खबर

Rohit Sharma Brand Ambassador: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बहुत बड़ा ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायर हो गए हैं. इसके बावजूद उन्हें अगले वर्ल्ड कप में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है. ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें रोहित शर्मा भी नजर आए. रोहित को आईसीसी ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर बना दिया है. रोहित ने भी ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर चुप्पी तोड़ी है.

रोहित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े इवेंट में रोहित शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई. इसी बीच ऐलान हुआ कि शर्मा अगले टी20 विश्व कप के ब्रांड एम्बेसडर रहेंगे. रोहित अब इस बड़े टूर्नामेंट को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे. अलग-अलग देशों में टूर्नामेंट का प्रमोशन होगा और इसमें अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का अहम किरदार होगा. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था और वो हर जगह इवेंट को प्रमोट करते हुए दिखाई दिए थे. अब रोहित शर्मा को ये अहम जिम्मेदारी मिली है. वो इस बड़े टूर्नामेंट से जुड़े रहेंगे और ये फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी में इन 5 प्लेयर्स ने कराया ‘बंटाधार’, एक और शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया!

विज्ञापन

ब्रांड एम्बेसडर बनने पर क्या बोले रोहित?

रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के बाद स्टेज पर बुलाया गया. इसी बीच उन्होंने बताया कि हमेशा ही रिटायर हो चुका खिलाड़ी ही एम्बेसडर बना है लेकिन वो पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए ये जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा, ‘किसी ने मुझे बताया है कि कभी भी कोई मौजूदा खिलाड़ी ICC टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर नहीं बना है. इसी वजह से मेरे लिए ये काफी सम्मान की बात है. ICC को धन्यवाद.”

रोहित शर्मा के नाम खास उपलब्धि

रोहित शर्मा एकमात्र प्लेयर बन चुके हैं, जिन्होंने प्लेयर के रूप में टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता और वर्ल्ड कप 2024 बतौर कप्तान जीता. अब वो टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं. प्लेयर और कप्तान के रूप में कप जीतने के बाद अब रोहित पूरी दुनिया में 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी में टीम इंडिया की हार से पहले ही रवींद्र जडेजा की बहानेबाजी शुरू! जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola