Roger Binny: भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वह सौरव गांगुली की जगह लेंगे। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने हैं। गांगुली 2019 से 2022 तक इस पद पर रहे। हालांकि अब रोजर ये पद संभालेंगे।
मंगलवार को BCCI की AGM मुंबई के ताज होटल में हुई। इस बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।
अभी पढ़ें – जसप्रीत बुमराह के परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं हैं मोहम्मद शमी, इस दिग्गज ने दे डाला बड़ा बयान
एकमात्र उम्मीदवार थे रोजर बिन्नी
आपको बता दें कि 67 वर्षीय बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। वह निर्विरोध चुनाव जीते हैं। बताया जा रहा है कि बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे थे और अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।
भारतीय टीम के चयनकर्ता रह चुके हैं बिन्नी
रोजर बिन्नी बंगाल क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा बिन्नी भारतीय टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं।खास बात ये है कि रोजर बिन्नी भारत के पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर हैं। वह 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे थे।
1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।
रोजर बिन्नी का क्रिकेट करियर
रोजर बिन्नी टीम इंडिया के स्टार रहे हैं। उन्होंने 1979 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में पहला टेस्ट खेला था। इसके बाद 1980 में बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। रोजर बिन्नी का करियर 1979 से लेकर 1987 तक चला।
अभी पढ़ें – ‘वाह क्या निशाना है’.. गेंदबाज ने मिडिल स्टंप उखाड़कर ढाई ओवर में झटके 5 विकेट, देखें Video
वनडे और टेस्ट में रोजर बिन्नी के कितने विकेट?
अपने क्रिकेट करियर में रोज बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। टेस्ट में बिन्नी के नाम 47 विकेट और वनडे में 77 विकेट हैं। इसके अलावा बिन्नी ने टेस्ट में 830 रन और वनडे में 629 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
31 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines