Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड क्रिकेट में छाए हुए हैं. IPLP 2026 में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया. इसकी बदौलत उन्हें टीम इंडिया में भी एंट्री मिली. हर किसी को अब उनसे काफी उम्मीदें हैं. सूर्यवंशी को लेकर तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं. कोई उनकी तारीफ कर रहा तो कुछ उन्हें सलाह दे रहे हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उथप्पा ने अपने बयान में सचिन तेंदुलकर का जिक्र भी किया. इसके अलावा उथप्पा ने सूर्यवंशी को सलाह भी दी है.
सूर्यवंशी डाल सकते हैं सचिन से बड़ा असर
कॉमबॉक्सटीवी यूट्यूब चैनल पर हाल ही में उथप्पा ने अपनी बात रखी. वहां पर उनसे सूर्यवंशी के फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया. उथप्पा ने कहा, “सचिन तेंदुलकर से ज्यादा असर वैभव सूर्यवंशी डाल सकते हैं. वो उनसे आगे निकल सकते हैं. ये बहुत हद तक मायने रखेगा कि वो ऐसा कैसे करेंगे. हमने भारतीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी देखें हैं जो इससे गुजरे हैं. हमने विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ को देखा है. जब ये दोनों 17-18 साल के थे तब उनके बारे में खूब सवाल पूछे जाते थे. सभी को लगता था कि दोनों स्टार बनेंगे, लेकिन काफी पीछे छूट गए.”
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर का ‘जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस’ आकिब नबी को सलाम, श्रीलंका सीरीज से पहले तारीफ में पढ़े कसीदे
उथप्पा ने दी सलाह
उथप्पा ने सूर्यवंशी को सलाह देते हुए कहा, “सूर्यवंशी के लिए सबसे बड़ी परीक्षा ये होगी कि क्या वो अगले पांच साल तक लगातार ऐेसे ही खेल सकते हैं. क्या वो 20 साल तक ये कारनामा कर सकते हैं. वो बहुत ही मासूम हैं. मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि वो हर एटवर्टाइजमेंट को मना कर रहे हैं. उनका फोकस क्रिकेट पर है. 18 साल बाद वो वुमेंस के आकर्षण का केंद्र भी होंगे. इससे भी उनका ध्यान भटक सकता है. सूर्यवंशी को इन सभी चीजों से दूर रहकर क्रिकेट पर ध्यान देना होगा.”
सबसे कम उम्र में जड़ा अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना डेब्यू किया था. वो टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा. डेब्यू सीरीज में वो ज्यादा रन नहीं बना पाए. वैभव ने तीन पारियों में 13, 15 और 14 रन बनाए. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज उनके लिए बढ़िया रही. वो 15 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में दो अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: T20 में 14,833 रनों का पहाड़! जोस बटलर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं भारत के ये 3 धाकड़ क्रिकेटर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines