गौतम गंभीर का ‘जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस’ आकिब नबी को सलाम, श्रीलंका सीरीज से पहले तारीफ में पढ़े कसीदे

हाल ही में जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में मौका दिया गया. अब नबी को लेकर कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है.

cricket

PIC: (Auqib Nabi & Indian Cricket Team Instagram)

Gautam Gambhir Congratulate Auqib Nabi: गौतम गंभीर और शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. भारत पिछले 18 साल में श्रीलंका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है. टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार श्रीलंका दौरे पर गए हैं, जिसमें एक बड़ा नाम आकिब नबी है. उन्हें पहली बार टीम में चुना गया है. हाल ही में जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह पर आकिब को मौका दिया गया. खैर कोच गंभीर ने भी उन्हें अब संदेश दिया है. आइए आपका बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं चुना गया था. अब उन्होंने बुमराह की जगह ली है. गौतम गंभीर ने नबी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिलने पर बधाई दी है. नबी ने रणजी ट्रॉफी के 2025/26 सीजन में गजब का प्रदर्शन किया था. गंभीर ने इसके लिए भी उनकी तारीफ की.

विज्ञापन

BCCI.tv पर नबी की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा, “मैं आकिब नबी को बधाई देना चाहता हूं. पिछला सीजन आपने के लिए बहुत शानदार रहा. आने जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी जिताई. ये बहुत बड़ी उपलब्धि है. एक बार फिर आपको बधाई. आपको हमारे साथ पहला मौका अब मिल रहा है.”

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में नबी का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन

पिछला रणजी ट्रॉफी का सीजन आकिब नबी के लिए बेस्ट रहा था. इसके आधार पर ही उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है. नबी ने 17 पारियों में 60 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था. उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में पांच-पांच विकेट लिए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला. जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता और इसमें नबी का बहुत बड़ा योगदान रहा.

क्या आकिब नबी का होगा डेब्यू?

अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या आकिब नबी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू कर पाएंगे या नहीं. मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास तेज गेंदबाजी के चार ऑप्शन मौजूद हैं. नबी भी इसमें शामिल है. उम्मीद के मुताबिक भारतीय टीम प्लेइंग-11 में दो ही तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारेगी. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इसकी रेस में सबसे आगे हैं. इस लिहाज से देखा होगा कि नबी को मौका मिल पाएगा या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 5 धुरंधर, रनों का अंबार देख चकरा जाएगा सिर!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ