हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, ईशान किशन का कटा पत्ता, रॉबिन उथप्पा ने चुनी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को टीम में जगह दी है. उथप्पा ने कुछ नामों को बाहर भी रखा है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
उथप्पा ने सूर्यवंशी को दी जगह (Photo: Vaibhav Suryavanshi X)

Robin Uthappa Picks India Squad: 2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला है. इसे लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है. खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दावा ठोकने लग गए हैं. कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का चयन भी कर लिया है. रोहित शर्मा के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि वो वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. खैर पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुन ली है. उन्होंने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में लिया है.

सूर्यवंशी रहेंगे बैकअप सलामी बल्लेबाज

उथप्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपना पसंदीदा भारतीय स्क्वाड बताया है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना. उथप्पा ने सूर्यवंशी को बैकअप सलामी बल्लेबाज के रूप में रखा है. उन्होंने ईशान किशन को जगह ना देकर चौंका दिया है.

उथप्पा ने मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है. राहुल विकेटकीपर की भूमिका में रहेंगे. सैमसन उनके बैकअप के तौर पर टीम में रहेंगे. उथप्पा ने तीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को चुना है. उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ एक स्पिनर कुलदीप यादव को रखा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘विराट कोहली से ज्यादा मजबूत नहीं थे सचिन तेंदुलकर’, दिग्गज क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला दावा

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार की वापसी

भुवनेश्वर कुमार ने लगातार अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. वो टीम इंडिया में एंट्री के लिए अपना दावा मजबूत कर चुके हैं. उथप्पा ने अपनी टीम में चार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को लिया है. उथप्पा ने मोहम्मद शमी को टीम में नहीं रखा है. पिछले वर्ल्ड कप में शमी ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था.

विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा की टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा छूटे पीछे, WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola