---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Riyan Parag ने क्यों दिया ऐसा रिएक्शन, जो मच गया बवाल? सामने आया पूरा सच

Riyan Parag Viral  Video: रियान पराग ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल किया और 7 पचासे लगाए। लेकिन वह अपने रिएक्शन के लिए ट्रोल हो गए।

---विज्ञापन---

Riyan Parag Reaction Viral  Video: सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में अपने बल्ले से धूम मचाते हुए रियान पराग ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। लेकिन अपनी लगातार सातवीं फिफ्टी लगाने के बाद उनका जो रिएक्शन था वो अब सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्सी क्रिएट कर रहा है। अपने उस रिएक्शन के लिए रियान पराग ट्रोल भी किए जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में रियान पराग ने अपने बल्ले और गेंद दोनों से धूम मचाई। इसके बाद उनकी वाहवाही भी हो रही थी। लेकिन उनके एक रिएक्शन ने इन सभी अच्छी बातों पर पानी फेर दिया है। अब सोशल मीडिया पर रियान को खूब सुनाया जा रहा है।

क्या था रियान पराग के रिएक्शन का मतलब?

रियान पराग का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखने से जो लग रहा है वह इशारों-इशारों में यह कह रहे हैं कि, ‘यहां मेरे आसपास जितने भी खिलाड़ी हैं वह मेरे लेवल के नहीं हैं। इनका लेवल मेरे से कम है। मेरा लेवल काफी ऊपर है।’ इस वीडियो पर अब असम के कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग को ट्रोल किया जा रहा है। इसको लेकर जहां कुछ लोग रियान को ट्रोल कर रहे वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने एक कमेंटेटर को जवाब दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- Riyan Parag का बल्ला उगल रहा आग; वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद भी कर दिया कमाल, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

https://twitter.com/149off44_/status/1719567693043654779

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

एक्स पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें एक यूजर ने लिखा कि, रियान पराग ने एक कमेंटेटर को जवाब दिया है। इस पोस्ट में लिखा था कि, कमेंटेटर ने बंगाल और असम के क्रिकेटरों की तुलना में आपत्तिजनक बयान दिया था। कमेंटेटर ने असम के पूर्व खिलाड़ियों को बंगाल के खिलाड़ियों की तुलना में सेकंड क्लास सिटिजन बताया था। जिसके जवाब में रियान पराग ने ऐसा किया। उस यूजर ने भारतीय क्रिकेटर के इस रिएक्शन को सही ठहराया।

https://twitter.com/HitmanCricket/status/1719616999238820039

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, एक साल में दूसरी बार हुई इंजरी

SMAT में रियान पराग का जलवा

रियान पराग ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के आठ मैचों में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है। उन्होंने बल्ले से जहां आठ पारियों में 490 रन सात अर्धशतकों के साथ ठोके हैं। वहीं उन्होंने गेंद से भी कमाल किया है और वह 11 विकेट ले चुके हैं। उनका यह अद्भुत फॉर्म संकेत है कि वह अपने इस प्रदर्शन से टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाने लगे हैं। उन्होंने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और इमर्जिंग एशिया कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2023 08:40 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola