Riyan Parag On Playing For India: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों जगह बनाना बेहद की मुश्किल हो गया है। वैसे तो हमेशा से ही यह मुश्किल था लेकिन इन दिनों रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की जगह भी सेफ नहीं मानी जा सकती है। उसका कारण है कि इन दिनों में भारत में प्रतिभाशील खिलाड़ियों की खान मौजूद है। उसी खास का एक हिस्सा हैं रियान पराग जो लगातार हर फॉर्मेट के घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेर रहे हैं। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में भी वह दो शतक बैक टू बैक लगा चुके हैं। अब उनका एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने साफतौर पर कहा है कि वह कभी ना कभी भारत के लिए जरूर खेलेंगे।
रियान पराग की बात करें तो उन्होंने देवधर ट्रॉफी में बल्ले से कमाल करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 छक्के लगाए। इसके बाद वह इस टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने। इसके बाद सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार सात अर्धशतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब रणजी ट्रॉफी में उनके बैक टू बैक दो बड़े शतक से उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा जोरों से खटखटाया है। इस पर उन्होंने बातचीत करते हुए बयान भी दिया है।
‘मैं भारत के लिए खेलूंगा…’
रियान पराग ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अपने देश के लिए जल्द ही या बाद में खेलूंगा जरूर। यह उम्मीद मेरे अंदर बरकरार है। इसे मुझसे कोई भी नहीं छीन सकता है। मैं इस पर अड़ा हूं। लेकिन मेरा कोई एक लक्ष्य नहीं है कि मैं रणजी या आईपीएल में कितने रन बनाउंगा। मेरे मैं जो कर रहा वो मोरल विक्टरी है। यह नई बात है कि आप असम से आने वाले एक बच्चे से ऐसी परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं करते क्योंकि ऐसा पहले हुआ नहीं था। मैं इसके लिए एरोगेंट नहीं हो रहा। लेकिन मैंने बहुत ज्यादा मेहनत की है और इससे मुझे संतुष्टि मिलती है।’
सेलिब्रेशन के अंदाज पर तोड़ी चुप्पी
रियान पराग बोले,’लोग इसको समझ नहीं पा रहे हैं और मजाक बना रहे हैं, अलग-अलग इस पर राय दे रहे हैं। लेकिन मैं यह नहीं ले सकता। मेरा विजन बिल्कुल साफ है। मैं हर एक मैच को एनजॉय करना चाहता हूं और मैं वही करता हूं। मैं स्क्वॉड या टूर के बारे में नहीं सोचता। ना ही मैं यह सोचना कि मैं सेलेक्ट होने वाला हूं या नहीं। जब आप असम जैसे राज्य से आते हैं जहां क्रिकेट का ज्यादा झुकाव नहीं है तो आपको कुछ अलग करना होता है। अगर बड़े राज्य का खिलाड़ी तीन शतक लगा रहा तो आपको पांच लगाने होंगे। यह बहुत ही सिम्पल है।’
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार, 14 साल में पहली बार हुआ ऐसा
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की टीमें आमने-सामने, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines