T20I का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन? ऋषभ पंत ने लिया इस भारतीय बैटर का नाम

Rishabh Pant: अपनी विस्फोटक बैटिंग से गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले ऋषभ पंत ने टी-20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज का नाम बताया है. विकेटकीपर बैटर ने मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए भारतीय बल्लेबाज का नाम लिया है.

Rishabh Pant

ishabh Pant tells Abhishek Sharma as most dangerous batter

Rishabh Pant: टी-20 क्रिकेट लगातार बदल रहा है. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब टीमें आसानी से 250 का आंकड़ा भी पार कर ले रही हैं. बल्लेबाज टी-20 में इस कदर की विस्फोटक बैटिंग कर रहे हैं, जिससे बच पाना गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है. हर टीम के पास कुछ ऐसे धाकड़ बैटर्स मौजूद हैं, जो इस फॉर्मेट में अपनी तूफानी बैटिंग से खूब महफिल लूटते हैं.

विज्ञापन

हालांकि, अगर आप से भी यह पूछा जाए कि टी-20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है? तो एक बार को आप भी सोच में पड़ जाएंगे. मगर इस सवाल का जवाब भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने दे डाला है. खुश करने वाली बात यह है कि पंत ने एक भारतीय बल्लेबाज का ही नाम लिया है.

विज्ञापन

टी-20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन?

ऋषभ पंत से जब टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बैटर का नाम पूछा गया, तो एक बार को वो भी सोच में पड़ गए. आजतक के शो पर बातचीत करते हुए पंत ने मौजूदा फॉर्म के आधार पर अभिषेक शर्मा को इस फॉर्मेट का सबसे धाकड़ बल्लेबाज बताया.

विज्ञापन

पंत ने कहा कि अभिषेक पिछले दो साल से अटैकिंग अप्रोच के साथ ही बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो दर्शाता है कि उनके अंदर कुछ खास काबिलियत मौजूद है.पिछले कुछ समय में अभिषेक फटाफट क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं.

गजब की फॉर्म में अभिषेक

अभिषेक ने पिछले एक से डेढ़ साल में अपनी तूफानी बैटिंग से खासा प्रभावित किया है. साल 2025 में बाएं हाथ के बैटर ने खेले 21 मैचों में 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 859 रन ठोके थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक सेंचुरी और 5 फिफ्टी भी निकली थी. साल 2026 की शुरुआत भी अभिषेक ने धमाकेदार अंदाज में ही की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में सलामी बल्लेबाज ने 249 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 182 रन जड़े. भारतीय टीम अभिषेक से इसी फॉर्म को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बरकरार रखने की उम्मीद करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ